बची खिचड़ी फेंकने नहीं बल्कि बनाएं 2 हैल्दी रेसिपीज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 10:10 AM (IST)

खिचड़ी खाने में टेस्टी व सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। मगर अक्सर लोग रात को इसे खाने के बाद बाकी बची खिचड़ी को फेंक देते हैं। मगर आज हम आपके लिए बची खिचड़ी की 2 आसान व टेस्टी रेसिपी लेकर आए है। ऐसे में आप अपनी खिचड़ी को फेंकने की जगह दोबारा खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बची खिचड़ी की 2 अलग-अलग रेसिपीज...

1. मसाला इडली

 

सामग्री -

बची हुई खिचड़ी- 2 कप
सूजी-1 कप
छाछ-1/3 कप
पुदीना पत्ता-1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला-1/2 छोटा चम्मच 
तेल-2 बड़े चम्मच
नमक-स्वाद अनुसार
पानी- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

विधि-

1. एक बाउल में बची हुई खिचड़ी, सूजी, छाछ और हल्का पानी मिलाएं। 
2. तैयार बेटर को 10 से 15 मिनट तक अलग रखें। 
3. मिश्रण में पुदीना पत्ता, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं। 
4. अब इडली सांचे को तेल से ग्रीस करके तैयार मिश्रण को इसमें भरें। 
5. इसे करीब 10 से 15 मिनट तक पकाएं। 
6. तैयार इडली को सांभर, टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें। 

2. कटलेट

 

सामग्री-

खिचड़ी-3 कप
दही-1/3 कप
सूजी-3 बड़े चम्मच
प्याज-1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च-2 (बारीक कटी)
धनिया पत्ता- 1/2 कप (बारीक कटा)
कॉर्न फ्लोर-2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 बड़ा चम्मच
धनिया पाउडर-1 बड़ा चम्मच
नमक-स्वाद अनुसार
तेल-1 कप

PunjabKesari

विधि-

1. एक बाउल में बची हुई खिचड़ी, दही और सूजी मिलाएं।
2. इसे 5-10 मिनट तक अलग रख दें। 
3. अब इसमें हरी मिर्च, प्याज, धनिया, कॉर्न फ्लोर, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं। 
4. पैन में तेल गर्म करें। 
5. अब तैयार मिश्रण से कटलेट्स बनाकर फ्राई करें। 
6. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static