प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शरीर मिले चोट के इतने निशान

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 06:49 PM (IST)

नारी डेस्क:  समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत अचानक कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने से हुई बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। ऑटोप्सी (शव परीक्षण) के नतीजों के अनुसार, प्रतीक यादव "मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म" से पीड़ित थे यह एक जानलेवा स्थिति है जिसमें पैरों और पेल्विस (श्रोणि) क्षेत्र में खून का थक्का बन जाता है और शरीर के ऊपरी हिस्सों की ओर बढ़ता है, और अंततः फेफड़ों की किसी धमनी (आर्टरी) को अवरुद्ध कर देता है। इस स्थिति के कारण संभवतः कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (हृदय और श्वसन तंत्र का काम करना बंद कर देना) हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उनकी असमय मृत्यु हो गई।


सुबह बिगड़ी  प्रतीक यादव की तबीयत

रिपोर्ट के अनुसार, हृदय और पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक सामग्री को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है और विसरा (आंतरिक अंगों) को रासायनिक विश्लेषण के लिए सुरक्षित रखकर संबंधित पुलिस अधिकारी को सौंप दिया गया है। SP प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई, 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जी.पी. गुप्ता के अनुसार सुबह लगभग 5 बजे प्रतीक यादव की बिगड़ती तबीयत के बारे में सूचना मिलने के बाद डॉक्टरों की एक टीम उनके आवास पर भेजी गई थी। उन्हें अस्पताल लाया गया और सुबह लगभग 5:55 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


शरीर  में यहां मिले चोट के निशान 

पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर कुल छह चोट के निशान भी पाए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि छाती के दाहिने हिस्से, दाहिनी बांह, दाहिनी कलाई के ऊपरी हिस्से (फोरआर्म), दाहिनी कोहनी और बाईं कलाई पर गंभीर चोटों (अंदरूनी खरोंच/चोट) और त्वचा के नीचे खून जमने (एकीमोसिस) के निशान पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार पहली चोट 14×7 सेंटीमीटर की थी जो छाती के अगले हिस्से पर थी, इस चोट के केंद्र में त्वचा का रंग लाल-भूरा और किनारों पर हरा-पीला हो गया था। दूसरी चोट, जिसका माप 19×12 सेंटीमीटर था, दाहिनी बांह के पिछले हिस्से पर पाई गई। तीसरी चोट, जिसका माप 24×8 सेंटीमीटर था, दाहिनी कलाई के ऊपरी हिस्से (फोरआर्म) पर थी।


मौत से पहले लगी थी चोट

चौथी चोट, जिसका माप 6×4 सेंटीमीटर था, दाहिनी कलाई के ऊपरी हिस्से पर पाई गई, पांचवीं चोट दाहिनी कोहनी पर और छठी चोट बाईं कलाई पर थी। इन चोटों के नीचे खून का जमाव उन अनुमानों की पुष्टि करता है। हालांकि,डॉक्टरों ने यह स्पष्ट किया कि मृतक के शरीर पर मिली सभी चोटें 'एंटी-मॉर्टम' (ante-mortem) हैं, जिसका अर्थ है कि ये चोटें मृत्यु से पहले लगी थीं। रिपोर्ट के अनुसार पहली, दूसरी और तीसरी चोटें लगभग 5 से 7 दिन पुरानी थीं, जबकि चौथी, पांचवीं और छठी चोटें लगभग एक दिन पुरानी होने का अनुमान है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static