13 करोड़ की कार को लेकर चर्चा में मैथिली ठाकुर, सीए रुचिता वघानी ने नेटवर्थ पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 04:41 PM (IST)

नारी डेस्क: 26 साल की यंग MLA मैथिली ठाकुर इन दिनों अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, बीते दिनों मैथिली ठाकुर लालबाग्चा राजा के दर्शन करने पहुंची थी, वो भी अपनी नई  रोल्स रॉयस कार में...जिसकी कीमत करीब 10-12 करोड़ बताई जा रही है जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। हालांकि रोल्स रॉयस की ओनरशिप कन्फर्म नहीं हुई है। उनकी इनकम पर सवाल उठाए जा रहे है। मैथिली ठाकुर की इनकम पर सीए रुचिता वघानी ने सवाल उठाए। 

सीए रुचिता वघानी ने उठाए सवाल

रुचिता वघानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि मैथिली ठाकुर ने चुनावी हलफनामे में नेटवर्थ 4 करोड़ रुपये से कुछ कम बताई थी। अब उनके पास 13 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कार है। सीए वघानी ने पूछा है कि यह कैसे संभव है कि 4 करोड़ की नेटवर्थ वाले शख्स के पास 13 करोड़ रुपये की कार हो?  सीए वघानी ने मैथिली ठाकुर के इस मामले में इनकम टैक्स विभाग को भी टैग किया है और कहा है कि वह मैथिली ठाकुर की इनकम की जांच कराए। साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसे मामलों में आम इंसान ही निशाना क्यों बनता है? ऐसे विधायकों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

PunjabKesari

कंगना रनौत ने किया मैथिली का समर्थन

जबकि मैथिली ठाकुर के सपोर्ट में कंगना रनौत भी उतरी। कंगना रनौत ने एक पोस्ट पर रिप्लाई किया जिसमें लिखा है कि बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में एक होंडा एक्टिवा और 3 करोड़ की नेट वर्थ बताई थी। इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने कहा 'कुछ लोगों को तब बुरा लगता है जब वे राजनेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं। अभी हमारे एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। हम भले ही समाज सेवा करते हों लेकिन हमारा अपना करियर, जिंदगी और लोकप्रियता भी है।'

ये भी पढ़ें:  Best Mother…’ फिर माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, एक्स वाइफ के लिए कही ये बात

PunjabKesari

कंगना ने कहा, 'हम निस्वार्थ भाव से जनहित में काम करते हैं लेकिन कुछ लोगों को हमारी अच्छी जिंदगी देखकर तकलीफ होती है। क्यों नहीं? हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते? हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन हमसे यह उम्मीद करना कि हम हमेशा गरीब और बेजान जिंदगी जिएं, बिल्कुल बेतुका है।'

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

बता दें कि मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा की सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। वो बीजेपी की सदस्य और दरभंगा जिले के अलीनगर सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वो भारत की मशहूर शास्त्रीय और पारंपरिक संगीत गायिका हैं। मैथिली ठाकुर हिंदी, बंगाली, मैथिली, उर्दू, मराठी, भोजपुरी, पंजाबी, तमिल , अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में कई गीत और लोक संगीत गाए हैं।

मैथिली ठाकुर ने जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव आकर कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उन्हें और उनके परिवार को काफी गहरा सदमा लगा है। अब से उनके या उनके भाई के यूट्यूब चैनल पर बॉलीवुड फिल्मों के गानों के नए कवर वीडियो अपलोड नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि वह अपनी पसंद और संस्कृति के मुताबिक, अब वो लोक गीत और पारंपरिक संगीत ही गाएंगी और किसी भी बात पर कोई समझौता नहीं करेंगी। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर ट्रोल हो रही है लेकिन आपकी इसपर क्या राय है हमें कमेंट में लिखकर बताएं?

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static