महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, अपराजिता फूल से नौकरी-पैसा-शादी की परेशानी होगी दूर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 04:52 PM (IST)

नारी डेस्क : महाशिवरात्रि का नाम आते ही भक्तों के मन में एक अलग ही श्रद्धा और उम्मीद जाग उठती है। शिवालयों में गूंजता “हर हर महादेव”, उपवास, रुद्राभिषेक और पूजा-पाठ के साथ लोग अपने जीवन की परेशानियों से राहत की कामना भी करते हैं। कोई नौकरी को लेकर चिंतित है, कोई आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, तो किसी की शादी बार-बार अटक रही है। ऐसी ही स्थितियों में महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले कुछ पारंपरिक उपाय लोगों को मानसिक संबल और सकारात्मक ऊर्जा देते हैं। इन्हीं उपायों में अपराजिता का फूल खास महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि पर अपराजिता के फूल से जुड़े उपाय नौकरी, धन और विवाह से जुड़ी रुकावटों को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, आस्था के साथ किए गए ये उपाय मनोबल बढ़ाते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगाते हैं।

PunjabKesari

अपराजिता का फूल क्यों माना जाता है खास?

अपराजिता शब्द का अर्थ होता है। जिसे हराया न जा सके। इसी वजह से इस फूल को जीत, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। नीले या सफेद रंग का यह फूल देखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसका विशेष स्थान है। शिव पूजा में अपराजिता का फूल चढ़ाने की परंपरा कई जगह प्रचलित है। मान्यता है कि यह मन की घबराहट, डर और नकारात्मक सोच को कम करता है और व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाता है। आज के समय में जब लोग तनाव, जॉब प्रेशर और आर्थिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं, तब अपराजिता का फूल सिर्फ पूजा का माध्यम नहीं बल्कि उम्मीद और आत्मविश्वास का प्रतीक बन जाता है।

यें भी पढ़ें : क्या काले चने से शनि दोष होगा दूर? जानें ज्योतिष उपाय और सेहत से जुड़े बड़े लाभ

 

आर्थिक तंगी से राहत के लिए उपाय

अगर घर में पैसों की कमी बनी रहती है, खर्च बढ़ रहे हैं या बचत नहीं हो पा रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर 11 अपराजिता के फूल चढ़ाएं। पूजा के बाद उनमें से एक फूल घर ले आएं और उसे सुखाकर पर्स, तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखें। मान्यता है कि इस उपाय से धन का प्रवाह बेहतर होता है और अनावश्यक खर्चों में कमी आती है। कई लोगों का मानना है कि इस उपाय के बाद उन्हें आय के नए अवसर भी मिले।

PunjabKesari

नौकरी और प्रमोशन के लिए क्या करें

जो लोग मेहनत के बावजूद पहचान या तरक्की नहीं पा रहे हैं, वे महाशिवरात्रि पर अपराजिता का फूल चढ़ाते समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 51 बार जाप करें। पूजा के बाद उस फूल को घर लाकर अपने वर्क डेस्क, बैग या जरूरी फाइलों के पास रखें। मान्यता है कि इससे अटके हुए काम आगे बढ़ते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने लगता है। कई लोगों ने इंटरव्यू कॉल या प्रमोशन से जुड़ी सकारात्मक खबर मिलने की बात भी कही है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

शादी में आ रही रुकावट के लिए उपाय

अगर विवाह की बात बार-बार अटक रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन दो अपराजिता के फूल पानी से भरे लोटे में डालें। उसी जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद उन फूलों को घर लाकर सुरक्षित स्थान पर रखें। धार्मिक मान्यता है कि इससे सही रिश्ते का योग बनता है और शादी से जुड़ी अड़चनें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

PunjabKesari

पढ़ाई और करियर ग्रोथ के लिए

स्टूडेंट्स या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोग महाशिवरात्रि के दिन एक अपराजिता का फूल और थोड़े से चावल सफेद कपड़े में बांधकर छोटी पोटली बना लें। इसे 11 दिनों तक पूजा स्थल पर रखें। 11वें दिन इसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें। कहा जाता है कि इससे एकाग्रता बढ़ती है और परीक्षा या इंटरव्यू में आत्मविश्वास मजबूत होता है।

यें भी पढ़ें : किन लोगों को अजवाइन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए?

 

आस्था के साथ मेहनत भी है जरूरी

धार्मिक उपाय मन को शक्ति और भरोसा देते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ मेहनत, सही योजना और धैर्य भी उतना ही जरूरी है। अपराजिता का फूल एक संदेश देता है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, हार नहीं माननी चाहिए। महाशिवरात्रि पर किया गया हर छोटा प्रयास व्यक्ति को नई उम्मीद देता है, और यही भरोसा आगे बढ़ने की असली ताकत बनता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static