इस बार महाअष्टमी पर बन रहे हैं बेहद शुभ 2 संयोग, मां दुर्गा होगी इन 5 राशियों पर मेहरबान

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 06:46 PM (IST)

चैत्र नवरात्रि का महापर्व चल रहा है तो इसकी अष्टमी तिथि को बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के स्वरूम मां गौरी की पूजा की जाती है। इस साल अष्टमी 16 अप्रैल को आएगी यानी की मंगलवार को। कुछ लोग दुर्गा अष्टमी के दिन नवरात्रि का समापन करते हुए इसी दिन हवन और कन्या पूजन करते हैं। वहीं ज्यादातर लोग नवमी के दिन नवरात्रि का समापन करते हुए महानवमी को हवन और कन्या पूजन करते हैं। इस साल अष्टमी पर 2 बेहद शुभ योग- सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। ये दोनों योग 5 राशियों के लिए बहुत शुभ हैं। आइए जानते हैं कि अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा इन 5 राशियों पर मेहरबान होनी वाली है।

PunjabKesari

दुर्गा अष्टमी से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को तगड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ काम आखिरकार पूरा हो जाएगा। आपको संपत्ति से भी लाभ होगा। आपका धर्म- कर्म की ओर ज्यादा झुकाव होगा।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को मां दुर्गा की कृपा से करियर में बड़ी तरक्की मिलती है। इन लोगों को कई नौकरी, प्रमोशन मिल सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

PunjabKesari

कन्या 

इस बार कन्या राशि वालों की नवरात्रि बहुत शुभ होगी। इन राशि के जातकों को धन- लाभ होगा और मान- सम्मान की भी प्राप्ति होगी। दुश्मन हार मानेगा और यात्रा का भी योग है।

मकर

मकर राशि वालों को अष्टमी पर धन- लाभ होगा। नगदी पैसा मिलेगा और संपत्ति भी मिल सकती है। करियर में भी तरक्की होगी।

PunjabKesari

मीन

मां दुर्गा की कृपा से आपको अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है। आपका बैंक-बैलेंस बढ़ता जाएगा। पुराने कर्ज खत्‍म होंगे। करियर के लिए भी यह समय बहुत शुभ है। समस्‍याएं दूर होंगी और तरक्‍की के रास्‍ते खुलेंगे। परिवार में कोई परेशानी थी तो अब वह भी समाप्‍त हो जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static