अब एक साल में बन सकेंगे शिक्षक! B.Ed को लेकर बदल गया 10 साल पुराना नियम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 12:24 PM (IST)

नारी डेस्क : शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगभग 10 वर्षों के अंतराल के बाद देश में एक बार फिर 1 वर्षीय बी.एड (B.Ed) कोर्स शुरू किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को कम समय और कम खर्च में शिक्षक बनने का मौका मिलेगा। बता दें की पिछले कुछ वर्षों से अनिवार्य दो वर्षीय बी.एड कोर्स युवाओं के लिए समय और आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था। अब एक साल का बी.एड कोर्स फिर से शुरू होने से शिक्षक बनने की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी।

पहले भी चल चुका है 1 वर्षीय B.Ed

1 वर्षीय बी.एड कोर्स कोई नया प्रयोग नहीं है। करीब एक दशक पहले तक यह कोर्स देश में संचालित होता था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दो साल की अवधि वाला बी.एड अनिवार्य कर दिया गया था। अब नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत NCTE ने इसे दोबारा लागू करने का फैसला लिया है।

PunjabKesari

किन छात्रों को मिलेगा लाभ

नई व्यवस्था के तहत जिन छात्रों ने चार वर्षीय स्नातक डिग्री या परास्नातक (PG) की पढ़ाई पूरी कर ली है, वे सिर्फ 12 महीनों में बी.एड डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। NCTE का मानना है कि इससे शिक्षक प्रशिक्षण अधिक व्यावहारिक बनेगा और युवाओं को तेजी से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब

 

कोर्स की प्रमुख विशेषताएं

यह 1 वर्षीय बी.एड कोर्स पूरी तरह नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर विशेष जोर दिया गया है। इसमें डिजिटल टीचिंग टूल्स, स्मार्ट क्लासरूम तकनीक, बाल मनोविज्ञान और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को कोर्स का अहम हिस्सा बनाया गया है। साथ ही, इस कोर्स को केवल NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा ही संचालित किया जाएगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और डिग्री की वैधता बनी रहेगी।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

फीस और आर्थिक राहत

1 वर्षीय बी.एड कोर्स की फीस भी छात्रों के लिए राहत भरी है।
सरकारी कॉलेजों में फीस लगभग ₹20,000 से ₹25,000
निजी संस्थानों में अधिकतम ₹30,000
इसके अलावा कई राज्य सरकारें छात्रों को छात्रवृत्ति और सब्सिडी भी दे सकती हैं। 
कुछ संस्थानों में इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

PunjabKesari

पात्रता और जरूरी शर्तें

चार वर्षीय स्नातक या परास्नातक डिग्री अनिवार्य
सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक
SC/ST/OBC के लिए न्यूनतम 45% अंक
कोई आयु सीमा नहीं।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

 

कैसे करें आवेदन

1 वर्षीय बी.एड कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को NCTE मान्यता प्राप्त कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

क्या है सरकार का उद्देश्य

सरकार और NCTE का उद्देश्य देश में प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी को दूर करना है। नई शिक्षा नीति का फोकस कौशल आधारित और रोजगार-उन्मुख शिक्षा पर है। विशेषज्ञों के अनुसार, 1 वर्षीय बी.एड कोर्स का दोबारा शुरू होना भारतीय शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static