विश्वसुंदरी बनने से लेकर ग्लैमर आइकन तक लंबी है ऐश्वर्या के Awards और Achievements की लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2022 - 11:14 AM (IST)

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस  ऐश्वर्या राय बच्चन  ने ना सिर्फ अपनी खूबसूरती का जादू चलाया है बल्कि दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। जब भी सबसे खूबसूरत महिलाओं की बात होती है तो ऐश्वर्या राय का नाम जरूर लिया जाता है। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने से लेकर  ग्लैमर आइकन बनने तक उनके नाम कई उपलब्धियां हैं। 

PunjabKesari
1994 में  जीता विश्व सुंदरी का खिताब

मॉडलिंग और फिर एक्टिंग का रुख करने वालीं ऐश्वर्या ने साल 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीत कर भारत का सीन गर्व से चौड़ा कर दिया था। इससे ठीक 3 साल बाद उन्होंने  तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसी साल ऐश्वर्या ने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। 1997 में ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में अभिनय किया। यह फिल्म सुपरहिट रही और इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। 
PunjabKesari

फिल्म फेयर पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित

वर्ष 2002 में ऐश्वर्या राय को शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास देवदास पर बनी फिल्म में काम करने का अवसर मिला। फिल्म में ऐश्वर्या ने पारो के अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए वह दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई। इस फिल्म को कांस फिल्म समारोह में विशेष स्क्रीनिंग के दौरान भी दिखाया गया था।   

PunjabKesari

मैडम तुसाद म्यूजियम में है  ऐश्वर्या का पुतला

वर्ष 2004 में लंदन के सुप्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका मोम का पुतला लगाया गया। इसी साल अमरीका की सुप्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैगजीन ने विश्व की 100 प्रभावशाली हस्तियों में ऐश्वर्या राय का नाम शामिल किया। वर्ष 2009 में फिल्म क्षेत्र में ऐश्वर्या राय के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये सम्मान पाकर वह बेहद भावुक हो गई थी। 

 PunjabKesari
फर्स्ट लेडी अवॉर्ड से भी हो चुकी हैं सम्मानित

पर्दे से दूर रहने के बाद भी ऐश्वर्या राय को अवॉर्ड मिलने का सिलसिला कम नहीं हुआ। 2018 में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा फर्स्ट लेडी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस इवेंट में राष्ट्रपति ने देश की 112 असाधारण रूप से कामयाब महिलाओं को सम्मानित किया था, जिसमें विश्वसुंदरी का नाम भी शामिल था। उन्हें ऐश्वर्या  को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से दो बार नवाजा जा चुका है। पहली बार 2000 हम दिल दे चुके सनम के लिए और दूसरी बार 2003 में आई देवदास के लिए। 

PunjabKesari
अपनी आंखें दान करेंगी ऐश्वर्या

इसके अलावा वह दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन अवॉर्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं।  फिल्म सरबजीज में उन्होंने सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का रोल निभाया था। वह ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में जूरी मेंबर में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री भी रहचुकी हैं। ऐश्वर्या राय ने अपनी मृत्यु के बाद अपनी खूबसूरत आंखे भारत के ऑई बैंक (Eye Bank) एसोसिएशन दान करने का फैसला किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static