ऐश्वर्या राय बच्चन के ससुराल का तो सबको पता लेकिन कैसा है विश्व सुंदरी का मायका

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 01:17 PM (IST)

विश्व सुंदरी रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन को भला कौन नहीं जानता? आज भी उनकी नीली-हरी आंखों के लाखों दीवाने हैं। ऐश्वर्या उन एक्ट्रेस में से एक रही हैं जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में काम किया और टॉप एक्ट्रेस के तौर पर जगह बनाई। वहीं यह बात भी सब जानते हैं कि उनका सुसराल कौन सा है। ऐश्वर्या, बच्चन परिवार की बहू है और बच्चन परिवार इंडस्ट्री का नामी खानदान है। अमिताभ और जया के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ उनकी शादी हुई है लेकिन आज भी बहुत कम लोग ऐश्वर्या की मायका फैमिली के बारे में जानते हैं। 

मैंगलोर में जन्मी थी ऐश्वर्या

चलिए आपको आज ऐश्वर्या राय की मायका फैमिली और पहले की जिंदगी के बारे में बताते हैं। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। उनकी सारी फैमिली पढ़ी-लिखी है। उनके पिता कृष्णराज राय भारतीय सेना में जीवविज्ञानी थे और मां वृंदा राय एक गृहिणी है। ऐश्वर्या के अलावा उनके एक बड़े भाई है आदित्य राय जो मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं और उनकी भाभी भी मॉडल रह चुकी है। ऐश्वर्या की भाभी का नाम श्रिमा राय है और वह मिसेज इंडिया ग्लोब 2009 की विनर रह चुकी हैं। आदित्य और श्रिमा के दो बच्चे हैं।  फिलहाल अब ऐश्वर्या का परिवार कनार्टक में नहीं रहता वह मुंबई में शिफ्ट हो चुका है। बहुत कम लोग जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'दिल का रिश्ता' (2003) को उनके भाई आदित्य ने को-प्रोड्यूस किया है जबकि मां इसकी को-स्क्रिप्ट राइटर थीं।

PunjabKesari

हालांकि ऐश के परिवार में सब जॉब क्लास रहे हैं लेकिन ऐश्वर्या विश्व सुंदरी औऱ एक्ट्रेस बनी लेकिन ये सब कैसे हुआ चलिए उसके बारे में आपको बताते हैं। ऐश ने शुरुआती पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल और जय हिंद कॉलेज से एक साल तक इंटरमीडिएट की पढ़ाई की।लेकिन ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत 9वीं कक्षा से की जब वह कैमलिन पेंसिल टीवी विज्ञापन में दिखाई दी थी उसके बाद 18 साल की उम्र में उन्होंने फोर्ड मोटर द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुपरमॉडल प्रतियोगिता को जीता था। उसके बाद ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए ऐश्वर्या ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी। वहीं परिवार ने भी बेटी की इस इच्छा का सम्मान किया और उन्हें पूरा स्पॉट किया।  

साल 1994 में उन्होंने मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसे सुष्मिता सेन ने जीता था और ऐश्वर्या फर्स्ट रनर अप थीं लेकिन उसी साल ऐश्वर्या ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता जिसके बाद उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए उन्हें कई ऑफर मिलने लगे। 

तमिल फिल्म  ईरुवर से की थी करियर की शुरुआत 

ऐश ने साल 1997 में तमिल फिल्म “Iruvar” से शुरुआत की और उसी साल उनकी हिंदी फिल्म “और प्यार हो गया” भी आई। इसके बाद तो ऐश को कई फिल्में ऑफर हुई जैसे आ अब लौट चलें, मोहब्बतें देवदास, धूम 2, गुजारिश और ऐ दिल है मुश्किल जैसी कई सुपरहिट फिल्में उनकी झोली में ही आई। बेहतरीन काम के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है और इस पुरस्कार को पाने वाली वह सबसे कम उम्र की अभिनेत्री हैं। 

PunjabKesari

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शुरूआत में उनका अफेयर मॉडल राजीव मूलचंदानी के साथ कहा जाता था हालांकि बाद में उन्होंने 1999 से 2001 तक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को डेट किया लेकिन सलमान खान और उनका रिश्ता काफी खराब रहा। इसके बाद उनका नाम विवेक ऑबराय से भी जुड़ा लेकिन ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। उनके ससुर अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक है और सासू मां भी फेमस एक्ट्रेस। 

ऐश्वर्या का वैडिंग लुक रहा था चर्चा में 

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी ने भी खूब लाइमलाइट बटौरीं थी। वहीं ऐश्वर्या का वैडिंग लुक भी खूब चर्चा में रहा था। दरअसल, ऐश्वर्या ने अपनी शादी में नीता लूला की डिजाइन की 75 लाख की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। ये कीमत उस समय में ही सबको चौका देने वाली थी। इस साड़ी की खासियत यह थी इसे सोने की तारों से मढ़ा गया था। साड़ी के गोल्डन बार्डर में सोना और स्वारोसकी के खूबसूरत क्रिस्टल जड़े थे। वहीं अभिषेक ने अबु जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। ऐश्वर्या की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। 

PunjabKesari

शादी के बाद परिवार को अपना समय देने के लिए ऐश्वर्या ने लंबा ब्रेक लिया। उनका कहना था कि वह अपनी बेटी की परवरिश किसी आया या नौकरों से नहीं बल्कि खुद करना चाहती हैं। इसलिए तो अक्सर ऐश्वर्या अपनी मां और बेटी के साथ ही नजर आती हैं। हालांकि कई बार ओवर प्रोटेक्शन के चक्कर में लोग उन्हें कई बार ट्रोल कर चुके हैं लेकिन उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है वह बस अपनी बेटी को सुरक्षित माहौल देना चाहती हैं। ऐश्वर्या एक फैमिली पर्सन है और ज्यादा समय अपने परिवार के साथ ही गुजारती हैं। वहीं एक और बात ऐश्वर्या हमेशा ट्रडीशन को फॉलो करती रही हैं और देसी पहरावे खास-कर मांग में सिंदूर को जरूर लगाती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static