फटाफट से बनाकर खाएं लौकी का रायता, स्वाद के साथ मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 01:55 PM (IST)

लंच, डिनर या ब्रेकफास्ट आप किसी भी समय रायते का सेवन कर सकते हैं। दही पौष्टिकता से भी भरपूर होता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी कापी फायदेमंद होता है। खासकर यदि आप अपना पाचन स्वस्थ रखना चाहते हैं तो लौकी का रायता बनाकर खा सकते हैं।  तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री  

लौकी - 300 ग्राम
दही - 3 कप 
हरी मिर्च - 2
जीरा - 1/2 चम्मच 
हींग - 1 चम्मच 
देसी घी - 1 चम्मच 
हरा धनिया - 1 कप
नमक - स्वादअनुसार 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. लौकी का रायता बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को धो लें। 
2. इसके बाद इसके छिलके उतार लें। छिलके उतारने के बाद लौकी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
3. फिर एक बर्तन में पानी डालें और उसमें लौकी डालकर उबाल लें। 
4. लौकी को 8-10 मिनट के लिए उबलने दें। तय समय के बाद पानी में से निकालकर एक बाउल में डाल लें। 
5. इसके बाद बाउल में लौकी को अच्छे से दबाकर मैश कर लें। 
6. अब दही को लें और उसे अच्छे तरीके से फेंट लें। 
7. फेंटने के बाद दही में लौकी मिलाएं। फिर इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक मिक्स कर लें। 
8. एक कढ़ाई में घी डालें। जैसे घी गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालें। 
9. जीरे को घी में चटका लें। 5 सैकेंड तक जीरा भूनें इसके बाद इसमें हींग पाउडर डालें। 
10. हींग और जीरा से तैयार मिश्रण में आप रायता मिलाएं। 
11. रायते को मिश्रण में अच्छे से मिक्स कर लें।
12. आपका टेस्टी रायता बनकर तैयार है। रोटी या परांठे के साथ सर्व करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static