रक्षाबंधन पर पहनें ये लेटेस्ट इंडियन आउटफिट्स, हर बहन दिखेगी सबसे खास
punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 01:01 PM (IST)

नारी डेस्क: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का त्यौहार ही नहीं, बल्कि स्टाइल में चमकने का भी दिन होता है। इस बार आप भी ट्राय करें कुछ नए, ट्रेंडी और पारंपरिक इंडियन आउटफिट्स जो देंगे आपको स्टाइलिश लुक और त्योहार की गरिमा भी बनाए रखेंगे। यहां से लें लेटेस्ट इंडियन आउटफिट्स आइडिया।

शरारा सूट सेट
यह आउटफिट ट्रेडिशनल भी है और ट्रेंडी भी। इसमें जॉर्जेट, चिकनकारी या सिल्क जैसे फैब्रिक चुन सकते हैं। इन दिनों पाउडर ब्लू, पिच पिंक, मिंट ग्रीन कलर ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

ऑर्गेंजा या नेट की साड़ी विथ बेल्ट
इस तरह की साड़ी मॉडर्न और एलीगेंट लुक के लिए परफेक्ट। साड़ी को सिंपल ब्लाउज और स्टाइलिश बेल्ट के साथ पहनें। इसमें लेमन यलो, लैवेंडर, रोज गोल्ड चूज सकते हैं।

एथनिक को-ऑर्ड सेट्स
को-ऑर्ड सेट्स कूल और इंस्टा-फ्रेंडली लुक देता है। इसमें खादी, रेशमी या प्रिंटेड कॉटन इस तरह के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। इसमें आप इंडिगो, रस्ट ऑरेंज, व्हाइट विद प्रिंट्स कलर पसंद कर सकते हैं।

अनारकली कुर्ता सेट विद दुपट्टा
क्लासिक लुक के लिए यह सबसे बेस्ट आउटफिट है । गोटा पट्टी वर्क, या फ्लोरल प्रिंट्स वाले अनारकली लड़कियां बेहद पसंद करती हैं।

इंडो-वेस्टर्न स्कर्ट और टॉप
स्कर्ट - टॉप यूथफुल और मॉडर्न बहनों के लिए खास है। मिरर वर्क या क्रॉप टॉप के साथ फ्लेयर स्कर्ट खूब जचता है। इसमें आप पर्पल, गोल्डन, एमेथिस्ट रंग चूज कर सकते हैं।।

कुर्ती-स्कर्ट + दुपट्टा ट्रायो सेट
सिंपल और ग्रेसफुल लुक देने के लिए यह परफेक्ट है। इसमें कॉटन और मटका सिल्क ज्यादा पसंद किया जाता है। मस्टर्ड यैलो, ऑलिव ग्रीन, पेस्टल शेड्स इसमें खूब जचते हैं।

लखनवी चिकनकारी कुर्ता सेट
गर्मी के मौसम में स्टाइल और कंफर्ट के लिए लखनवी चिकनकारी कुर्ता सेट बेस्ट है। इसके साथ आप स्ट्रेट या ए-लाइन कुर्ता विथ पैंट्स ट्राई कर सकते हैं। इस मौसम में सफेद, गुलाबी, पिस्ता ग्रीन कलर ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
ब्यूटी और हेयर टिप
-सॉफ्ट कर्ल्स या स्लीक पोनीटेल करें।
-न्यूड या रोजी मेकअप लुक अपनाएं।
- एक प्यारी सी स्माइल ही आपकी सबसे अच्छी एक्सेसरी है।