Kriti Sanon के रक्षाबंधन एड विवाद पर दिय बयान, बोलीं- मेरी चोली प्राइम-टाइम डिबेट...
punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 05:18 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने अपने उस रक्षाबंधन एड को लेकर खुलकर बात की है, जिस पर सोशल मीडिया से लेकर टीवी डिबेट तक खूब चर्चा हुई थी। कृति ने बताया कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उनके कपड़े किसी दिन प्राइम-टाइम टीवी डिबेट का मुद्दा बन जाएंगे।
मेरी चोली प्राइम-टाइम डिबेट बन गई
कृति सेनन हाल ही में करीना कपूर खान के शो 'व्हाट वुमन वांट' सीजन 6 में नजर आईं। इस दौरान दोनों ने महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत की। रक्षाबंधन के पुराने एड पर हुए विवाद का जिक्र करते हुए कृति ने कहा कि वह उस समय काफी हैरान थीं। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था... जब मेरी चोली प्राइम-टाइम न्यूज पर 6 लोगों के पैनल डिस्कशन का टॉपिक बन गई थी। कृति की बात पर करीना ने भी सहमति जताते हुए कहा, मुझे पता है।

रक्षाबंधन एड में क्या था?
कृति का यह एड ज्वैलरी ब्रांड जीवा के लिए था। इसमें एक्ट्रेस इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई थीं। उन्होंने व्हाइट कलर का डीप नेक ब्रालेट पहना था। एड में कृति अपने भाई और पेट डॉग को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाती दिखाई दी थीं। एड सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उनके कपड़ों को लेकर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर यह बहस भी हुई कि पारंपरिक त्योहार से जुड़े विज्ञापन में इस तरह के आउटफिट को दिखाना सही है या नहीं। कुछ लोगों ने विज्ञापन में रक्षाबंधन को दिखाने के तरीके और पेट को शामिल करने पर भी आपत्ति जताई थी।
यें भी पढ़ें : शावर में बैठकर रोती थीं भाग्यश्री! बोलीं- शरीर में हो रहे थे ऐसे बदलाव, जानें लक्षण
कंगना रनौत ने भी की थी आलोचना
इस विवाद में एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत का नाम भी सामने आया था। उन्होंने कृति के रक्षाबंधन एड की आलोचना की थी। इसके बाद कृति ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं के कपड़ों को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर अपनी बात रखी थी।

कृति ने पूछा- महिलाओं के कपड़ों से कब तक होगा फैसला?
कृति ने अपनी पोस्ट में महिलाओं के पहनावे और संस्कृति को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि समय के साथ एथनिक फैशन में काफी बदलाव आया है, लेकिन आज भी महिलाओं के प्रति सम्मान को उनके कपड़ों से जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि संस्कृति और परंपरा सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि दिल से जुड़ी होती है।

