कोंकणा सेन शर्मा को हुआ डेंगू, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर फैंस को दिया Health update

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 03:18 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की, जिसके बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए। कोंकणा ने बताया कि उन्हें डेंगू हो गया था और इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि, अब उन्होंने कहा है कि उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।

कोंकणा ने फैंस को किया सतर्क

कोंकणा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को डेंगू से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “दोस्तों, डेंगू से सावधान रहें। अस्पताल में थी, लेकिन अब बेहतर हूं।” एक्ट्रेस के इस हेल्थ अपडेट के सामने आने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

PunjabKesari

अमोल पाराशर के बर्थडे पर साथ नजर आई थीं कोंकणा

अस्पताल में भर्ती होने से कुछ समय पहले कोंकणा सेन शर्मा अमोल पाराशर के साथ भी नजर आई थीं। अमोल के 40वें जन्मदिन पर दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर की थी। वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की और मजेदार बातचीत देखने को मिली।इस रील के बैकग्राउंड में एमिल एंजेल का गाना ‘Bad Things’ सुनाई दे रहा था। वीडियो पर लिखा था, “जब उसका जन्मदिन हो और वो कुछ भी नहीं करना चाहता!” वहीं कोंकणा ने पोस्ट शेयर करते हुए अमोल को “HBD AP!” लिखकर बर्थडे विश किया था।

ये भी पढ़ें:  मैरी कॉम को नहीं जानतीं माही विज? बिग बॉस 20 में बॉक्सर से भिड़ीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'लीजेंड हैं तो क्या...'

पोस्ट पर सेलेब्स ने भी दी बधाई

अमोल की इस बर्थडे रील पर फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इनमें कुशा कपिला, श्रेया धनवंतरी, अमृता सुभाष, अक्षय ओबेरॉय, गुलशन देवैया, डॉली सिंह, आयुष शर्मा और तिलोत्तमा शोम समेत कई सेलेब्स शामिल थे। इसके बाद कोंकणा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमोल को एक और खास अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने अमोल के लाइव शो ‘बेशरम आदमी’ का जिक्र करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे बेशरम।”

PunjabKesari

कोंकणा और अमोल के रिश्ते पर भी होती रही है चर्चा

कोंकणा और अमोल की साथ में तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर फैंस का ध्यान खींचती हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा होती रहती है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आई थीं कोंकणा

वर्कफ्रंट की बात करें तो कोंकणा सेन शर्मा हाल ही में ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आई थीं। एक्टिंग के अलावा वह फिल्म डायरेक्शन में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। कोंकणा अपने अलग तरह के किरदारों और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। फैंस अब उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static