मानसून में कैसी हो आपकी डाइट, जानिए किससे मिलेगा सेहत को फायदा और नुकसान

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 10:50 AM (IST)

बदलते मौसम का हमारे शरीर पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हमारा मौसम के हिसाब से डाइट लेना जरूरी है। खासतौर पर मानसून के समय वातावरण में नमी होने से इंफेक्शन होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। ऐसे में गलत खानपान के चलते इंफेक्शन, पेट में गड़बड़ी, फूड प्‍वाइ‍जनिंग, डायर‍िया आदि समस्याएं हो सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सके। इसके लिए इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि खाने में कौन सी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और किन का नहीं। मगर बहुत से लोग इस मौसम में खाने की चीजों को लेकर कंफ्यूज है। ऐसे में अगर भी इस परेशानी में हैं तो चलिए आज हम आपको बताते है कि मानसून के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं...

nari,PunjabKesari

इन सब्जियां का करें सेवन

मानसून के मौसम में हरि-पत्तेदार सब्जियों में कीड़े पनपने लगते है। ऐसे में इस मौसम में पालक, मेथी, बथुआ, गोभी, साग, बैंगन आदि हरि-पत्तेदार सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। इसके विपरित सेहतमंद रहने के लिए करेला, लौकी, जिमीकंद,कद्दू, शकरकंद, आदि सब्जियों को खाना चाहिए। 

सलाद खाने में करें बदलाव

अक्सर लोग कच्ची सब्जियों या फलों को काट सलाद के तौर पर खाते हैं। मगर मानसून में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में इस दौरान इसे कच्चा खाने की जगह उबाल कर खाना फायदेमंद होता है। इससे सब्जियों और फलों पर जमा कीटाणु मर जाते है। साथ ही बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। इसके लिए इन्हें अच्छे से धोकर उबालें फिर अपने फेवरेट तरीके से सलाद बना कर खा सकते हैं।

nari,PunjabKesari

साबुत सूखे अनाज खाएं 

मानसून के मौसम में इंफेक्शन से बचने के लिए अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके लिए गेहूं, मक्का, सूखे अनाज और दालों को रोजाना खाना चाहिए। इसके साथ इस मौसम में फाइबर से भरपूर भुने भुट्टे काफी मिलते है। इनका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट आदि ड्राई फ्रूट्स को भी डाइट में शामिल करें। 

nari,PunjabKesari

डेयरी प्रोडक्ट से बनाए दूरी

इस मौसम में डेयरी प्रोडक्ट को भी खाने से परहेज रखना चाहिए। नहीं तो सर्दी, जुकाम, इंफेक्शन, जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द आदि की परेशानी हो सकती है। अगर कहीं आपको दूध पीना ही है तो इसे कच्चा पीने की जगह अच्छे से उबाल कर पीएं। 

nari,PunjabKesari

दूषित पानी पीने से बचें

मानसून के महीने में पानी में बैक्टीरिया बढ़ने से बीमारियों के लगने के खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। ऐसे में दूषित व गंदा पानी पीने से ये कीटाणु शरीर में पहुंच कर पाचन तंत्र को कमजोर करते है। इस स्थिति में तरल पदार्थ भी पचाने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए पानी को उबाल कर या फिल्टर्ड पानी का ही सेवन करें। 

ऑयली फूड से रखें परहेज

अक्सर लोग बारिश के दौरान तली-भुनी, मसालेदार चीजों को खाना पसंद करते है। मगर इन चीजों के सेवन से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static