छिलका उतार कर खाएंगे ये 4 सब्जियां तो नहीं मिलेगा कोई फायदा
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 08:07 PM (IST)
नारी डेस्क : अक्सर हम सब्ज़ी बनाते समय सबसे पहले उसका छिलका उतार देते हैं। हमें लगता है कि इससे सब्जी ज्यादा साफ और स्वादिष्ट हो जाएगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों के छिलके ही सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं? अगर आप इन सब्जियों का छिलका उतारकर खाते हैं, तो अनजाने में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे जरूरी पोषक तत्वों से खुद को वंचित कर लेते हैं। डॉक्टर के अनुसार, कुछ सब्जियों को अच्छी तरह धोकर छिलके समेत खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं ऐसी 4 सब्जियां, जिन्हें भूलकर भी छिलना नहीं चाहिए।
आलू
आलू का छिलका फाइबर, पोटैशियम और आयरन से भरपूर होता है।
पाचन को बेहतर बनाता है
लंबे समय तक पेट भरा रखता है
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है
अगर आलू ऑर्गेनिक हो और अच्छी तरह धोया गया हो, तो छिलके समेत पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

खीरा
खीरे के छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन K पाया जाता है।
शरीर को हाइड्रेट रखता है
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
वजन कंट्रोल और पाचन सुधार में मददगार
ध्यान रखें कि खीरा ताजा और साफ हो, तभी छिलके के साथ खाएं।
यें भी पढ़ें : Kidney Patients Alert! किडनी खराब है तो न खाएं ये फल
बैंगन
बैंगन के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
दिल की सेहत के लिए लाभकारी
सूजन कम करने में मदद
कुछ हद तक कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक
इसलिए बैंगन को पकाते समय उसका छिलका न हटाएं।

गाजर
गाजर का छिलका भी पोषण से भरपूर होता है।
फाइबर की अच्छी मात्रा
आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
शरीर की सूजन कम करता है
बस गाजर को अच्छे से धो लें, छिलका उतारने की जरूरत नहीं होती।
यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब
सब्जियों को खाने से पहले बरते ये सावधानीयां
सब्जियां हमेशा अच्छी तरह धोकर ही छिलके समेत खाएं
अगर सब्जी पर वैक्स या कीटनाशक लगे हों, तो छिलना बेहतर है
ऑर्गेनिक सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित होता है।
हर सब्जी का छिलका बेकार नहीं होता। सही जानकारी और साफ-सफाई के साथ इन सब्जियों को छिलके समेत खाने से आपकी सेहत को ज्यादा फायदा मिल सकता है।

