केसर का पानी पीने से सेहत पर क्या असर होता है? तुरंत करें डाइट में शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 05:57 PM (IST)

नारी डेस्क:  आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में अच्छी सेहत बनाए रखना कठिन हो गया है। बहुत से लोग महंगी दवाओं और एक्सरसाइज के बावजूद भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोई में रखा केसर सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत सुधारने में भी मददगार हो सकता है? केसर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट, नींद, इम्यूनिटी और त्वचा जैसी समस्याओं में लाभ पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी केसर को सिर्फ रंग और खुशबू के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो जानिए इसे पानी या दूध में डालकर पीने के फायदे।

केसर पानी पीने के फायदे

 पेट और पाचन में राहत: केसर का पानी गैस, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है।

नींद में सुधार: अगर आपको नींद न आने की समस्या रहती है, तो एक्सपर्ट्स के अनुसार केसर का पानी पीने से नींद बेहतर होती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व क्रोसीन (crocin) और सफ्रानल (safranal) मस्तिष्क को शांत करते हैं और तनाव कम करते हैं।

PunjabKesari

तनाव और मानसिक शांति: केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग को रिलैक्स करने और तनाव घटाने में मदद करते हैं। यह मूड को संतुलित रखता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

 इम्यूनिटी बूस्ट: केसर का पानी बार-बार बीमार पड़ने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

त्वचा के लिए लाभकारी: केसर में मौजूद पोषक तत्व त्वचा की रंगत और स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है और यह ताजगी बनाए रखता है।

केसर पानी कैसे बनाएं?

सामग्री

PunjabKesari

1 कप गुनगुना पानी या दूध

5-6 केसर के धागे

विधि

गुनगुने पानी या दूध में 5-6 केसर के धागे डालें। कप को ढककर रात भर के लिए या कम से कम 20-25 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद पानी या दूध पी सकते हैं। चाहें तो इसे हल्का उबालकर भी पी सकते हैं। सुबह खाली पेट केसर पानी पीना अधिक लाभकारी माना जाता है। दूध में केसर मिलाकर पीने से नींद और पाचन दोनों पर अच्छा असर पड़ता है।

केसर केवल स्वाद और रंग के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी चमत्कारिक है। पेट, नींद, इम्यूनिटी और त्वचा की सेहत में सुधार के लिए इसे नियमित रूप से पानी या दूध में मिलाकर पिएं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static