Dry Fruits का इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 02:25 PM (IST)

ड्राई फ्रूट्स यानि सूखे मेवे पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से बेहतर तरीके से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। हड्डियों व मांसपेशियों में मजबूती आती है। ऐसे में यह बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लोग इस कच्चा, भिगोकर, स्वीट डिश या पुलाव आदि में मिलाकर खाना पसंद करते हैं।

PunjabKesari

मगर इसे अक्सर इसे काटने व छिलने पर कुछ परेशानी होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ खास व जरूरी टिप्स लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकती है।

इस्तेमाल करने से पहले फ्रिज में रखें

अगर आप ड्राई फ्रूट्स को किसी चीज में मिलाकर खाने वाली है तो पहले इसे फ्रिज में रख दें। आप इस्तेमाल करने से करीब 1 घंटा पहले इसे फ्रिज में रख सकती है। इससे आपके सूखे मेवे ठंडे और नरम हो जाएंगे। ऐसे में आपको इसे काटने में आसानी होगी।

बादाम का छिलका जल्दी निकालने के लिए

आमतौर पर बादाम का छिलका उतार खाया जाता है। इसलिए लोग इसे रातभर भिगो कर अगली सुबह सेवन करते हैं। मगर घर में कुछ खास डिश बनाने के लिए आप आसान सी ट्रिक से कुछ ही मिनटों में इसका छिलका निकाल सकती है। इसके लिए एक बाउल में पानी गर्म करें। फिर इस पानी में कुछ देर के लिए बादाम भिगो दें। इससे इसका छिलका सॉफ्ट होकर आसानी से उतर जाएगा।

PunjabKesari

काजू को आसानी से तोड़ने के लिए

काजू को एकदम परफेक्ट तोड़ने के लिए इसके ऊपरी हिस्से को हल्के से दबाएं। इससे आपका काजू आसानी से दो टुकड़ों में टूट जाएगा।

खीर या अन्य स्वीट डिश में आखिर में डालें किशमिश

अगर आप खीर या कोई अन्य स्वीट डिश बना रही है तो इसमें किशमिश सबसे आखिर में मिलाएं। उबालती या बेहद गर्म खीर में किशमिश डालने से ये फट सकती है। आप चाहे तो इसे स्वीट डिश में डालने से 10-15 मिनट पहले ठंडे या ताजे पानी में भिगो सकती है। इससे किशमिश अच्छे से फूल जाएगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static