घर में नहीं टिकता है पैसा तो अपनी राशिनुसार जानें धन रखने की सही दिशा

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 04:32 PM (IST)

हर कोई जीवन में धन की कामना करता है। ताकि जीवन सुखी व शांति से बीत सके। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इसके लिए घर के धन को सही जगह पर रखना बेहद जरूरी है। धन का स्थान सही दिशा पर ना होने से अनावश्यक खर्चे को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में धन संचत करने में मुश्किलों आती है। तो चलिए आज हम आपको धन रखने की सही दिशा व इससे संबंधी कुछ खास बातें बताते हैं...

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को धन रखने का स्थान घर कुछ पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। इस स्थान पर लोहे का छल्ला रखना शुभ होगा। इन्हें हमेशा शाम के समय धन का लेन-देन करना चाहिए। इससे धन वृद्धि के योग बनेंगे। 

वृष राशि

इन्हें घर की पूर्व दिशा में धन रखना चाहिए। धन रखने वाले स्थान पर पीतल, सोने का कोई सिक्का या छल्ला रखना शुभ होगा। ये लोग सुबह के समय धन का लेन-देन कधन सकते हैं। मगर इन्हें शाम के समय धन का लेन-देन करने से बचना चाहिए। ‌

PunjabKesari

मिथुन राशि

इन लोगों के लिए घर की उत्तर दिशा में धन रखना शुभ होगा। इन्हें इस स्थान पर तांबे की वस्तु जरूर रखनी चाहिए। इन्हें मंगलवार धन का लेन-देन से बचना चाहिए। नहीं तो ये कर्ज में डूब सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को घर के आग्नेय कोण यानी पूर्व-दक्षिण में धन रखना चाहिए। साथ ही धन रखने के स्थान पर चांदी या जस्ते की कोई वस्तु रखना शुभ होगा। इन्हें इस स्थान पर कोई काली वस्तु रखने से बचना चाहिए। नहीं तो सारा बीमारियों में खर्च हो सकता है।

सिंह राशि

इन लोगों को धन रखने का स्थान घर की पूर्वी दिशा में बनवाना चाहिए। साथ ही इस स्थान पर कांसे की कोई वस्तु रखना शुभ होगा। मगर इन लोगों को धन वाले स्थान पर सोना रखने से बचना चाहिए। नहीं तो इनका सारा पैसा दान में खर्च हो सकता है।

PunjabKesari

कन्या राशि

इनके लिए घर के नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में धन रखना शुभ होगा। इन्हें इस स्थान पर चांदी या जस्ते की कोई वस्तु रखनी चाहिए। इसके साथ ही इन लोगों को दोपहर के समय धन का लेन-देन करने से बचना चाहिए।

तुला राशि

इन लोगों को धन रखने का स्थान घर की दक्षिण दिशा में बनवाना चाहिए। इसके साथ ही धन रखने वाली जगह पर लाल कपड़ा और तांबे की वस्तु रखना शुभ होगा। इन्हें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि धन वाले स्थान पर रोशनी का उचित प्रबंध हो। नहीं तो इनका पैसा बीमारियों में खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को घर के वायव्य कोण यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में धन रखने का स्थान बनाना चाहिए। इसके साथ ही इस जगह पर हरे कपड़े में थोड़ी सी सौंफ बांधकर रखें और इसे हर महीने बदलते रहिए। इससे धन लाभ होगा।

धनु राशि

इन लोगों को घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में धन रखना चाहिए। इसके अलावा धन की जगह पर सफेद कपड़े में चांदी का एक सिक्का बांधकर रखना शुभ रहेगा।

PunjabKesari

मकर राशि

इनके लिए घर की उत्तर दिशा में धन रखना शुभ होगा। साथ ही इन्हें इस स्थान पर धन के देवता कुबेर की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। मगर यहां पर सिर्फ कैश ही रखें। सोना रखने की गलती ना करें।

कुंभ राशि

इन लोगों को धन रखने का स्थान पूर्व दिशा में बनवाया चाहिए। साथ ही इस स्थान पर पीले कपड़े में सोना और पीतल की कोई वस्तु रखनी शुभ होगी। इन्हें सुबह के समय लेन-देन से बचना चाहिए।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को घर की पश्चिमी दिशा में धन रखना चाहिए।‌‌ साथ ही इस स्थान पर लोहे की कोई वस्तु या छल्ला रखना शुभ होगा। इसके अलावा इन जातकों को अपना धन व्यवस्थित रखना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static