World Hypertension Day: आखिर क्यों बढ़ रही है हाई बीपी की समस्या? जान‍िए कारण

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 07:47 PM (IST)

दुनियाभर के लोग तेजी से हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो रहे हैं। पहले जहां यह समस्या बड़ों में होती थी। मगर अब युवा भी इसका शिकार हो रहे हैंं। अक्सर ब्लड प्रेशर शरीर में अचानक ही बढ़ जाता है। वहीं यह शरीर पर साइलेंट किलर की अटैक कर सकता है। इसके बढ़ने से दिल व किडनी संबंधी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इसका बढ़ने के कारणों का पता लगाना। तो चलिए आज हम आपकोे 'World Hypertension Day' के दिन अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं कि जानते हैं आखिर हमारे शरीर का नार्मल ब्लड प्रेशर लेवल कितना होना चाहिए...

उम्र के हिसाब से नार्मल बीपी या ब्लड प्रेशर लेवल

15-18 साल के लड़कों में 117 -77 mmhg लड़कियों में 120 -79 mmhg 
21-25 साल तक लड़कों में 121 -79 mmhg लड़कियों में 116 -71 mmhg
26- 30 साल तक आदमियों में 120 -77 mmhg महिलाओं में 114 -72 mmhg,
31-35 तक आदमियों में 115-77 mmhg महिलाओं में 110 -73 mmhg
36-40 साल तक आदमियों में 120-76 mmhg महिलाओं में 113-75 mmhg
41- 45 साल तक आदमियों में 116-80mmhg महिलाओं में127-74 mmhg
46- 50 साल तक आदमियों में 120-81 mmhg महिलाओं 1₹124-79 mmhg
51- 55 साल तक आदमियों में126-80 mmhg महिलाओं में 123 -75 mmhg
56- 60 साल तक आदमियों में130 -80 mmhg महिलाओं में 133 -79 mmhg
60 से अधिक उम्र के लोगों का आदमियों में144 -77mmhg महिलाओं में 130 -77 mmhg ब्लड प्रेशर होना चाहिए। 

वहीं शरीर का नार्मल बीपी 140-159/90-99 माना जाता है। युवाओं में यह 120/80 तक माना जाता है। 

PunjabKesari

लोगों में आखिर क्यों बढ़ रही है समस्या?

 

तनाव सबसे बड़ा कारण

आज के समय में बड़ों के लेकर बच्चे भी तनाव से घिरे हुए है। वहीं लोगों को अपने कारोबार, सेहत, नौकरी व जिंदगी से जुड़ी कई समस्या है। वहीं दुनियाभर में फैले कोरोना महामारी के कारण भी लोग तनाव महसूस कर रहे हैं। ऐसे में अधिक तनाव लेने से शरीर में से ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले हॉर्मोन्स रीलिज होने लगते हैं। इसके कारण रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई रिसर्च अनुसार, तनाव हाई बीपी की समस्या का मुख्य कारण है। ऐसे में आप तनाव को कम करने के लिए योगा, एक्सरसाइज, बुक रीडिंग आदि का सहारा ले सकती है। 

हाई ब्लड प्रेशर होने के अन्य कारण

 

अपनी मर्जी से दवा खाना

अक्सर हाइपरटेंशन के मरीज दवा से अपना बीपी कंट्रोल रखते हैं। मगर कई लोग खुद को स्वस्थ महसूस करने पर दवां खाना बंद कर देते हैं। ऐसे में उन्हें अचानक से बीपी बढ़ जाने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके लिए जरूरी है कि नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें। 

गलत आहार का सेवन 

हाइपरटेंशन के मरीजों को खाने में नमक की मात्रा कम लेनी चाहिए। नहीं तो इनका बीपी बढ़ने की समस्या हो सकती है। साथ ही इन लोगों को मसालेदार व ऑयली खाने से बचना चाहिए। 

मोटापा भी एक वजन

जैसे की सभी जानते हैं कि मोटापा बीमारियों को न्योता देने का काम करता है। वहीं बढ़ा हुआ वजन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का भी एक मुख्य कारण माना जाता है। 

PunjabKesari

किडनी से जुड़ी समस्या होना

जो लोग किडनी संबंधी बीमारी से जूूझ रहे हो वो दवा का सेवन करते हैं। ऐसे में इस दवा से अचानक बीपी बढ़ने की समस्या होने का खतरा रहता है। वहीं किसी और बीमारी की दवा खाने से भी हाई ब्लड प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है सही तरीके से डॉक्टर की सलाह लेना। 

मौसम में बदलाव 

वहीं मौसम का शरीर पर गहरा असर होता है। खासतौर पर सर्दियों में तापमान कम होने से ब्लड सेल्स यानी नसें सिकुड़ने लगती है।इसके कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेश में जोर लगता है। ऐसे में यह बीपी बढ़ाने का कारण बनता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static