सांवली स्किन वाली लड़कियां होती हैं बहुत मेहनती और...
punjabkesari.in Tuesday, Mar 27, 2018 - 04:28 PM (IST)

दुनिया में हर किसी का स्वभाव और सोचने का तरीका अलग-अलग होता है। कहते हैं कि महिलाओं को समझना आसान नहीं है लेकिन क्या आप जानते है कि उनकी त्वचा के रंग से उनकी स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। कुछ लोग राशि, जन्म तिथि या जन्म माह से अपने पार्टनर का नेचर जानने की कोशिश करते हैं लेकिन आज हम आपको त्वचा के रंग से आपकी गर्लफ्रैंड का नेचर बताएंगे। आइए जानते हैं त्वचा के रंग से कि कैसा है आपकी गर्लफ्रैंड का स्वभाव।
1. सांवली त्वचा
गहरे या सांवले रंग की लड़कियां बेहद मेहनती होती हैं। परिस्थितियां इनके हिसाब से न होने पर इस रंग वाली लड़कियां कठोर बन जाती हैं लेकिन प्यार और पार्टनर के मामले में यह मन की कोमल होती हैं। आप इस रंग वाली लड़कियों पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं।
2. गोरा या गुलाबी रंग
गोरे या गुलाबी रंग वाली लड़कियों को पढ़ने-लिखने का बहुत शौक होता है। इस तरह की लड़कियां बुद्धिमान होने के कारण अपने हर निर्णय को सोच-समझकर लेती हैं। प्यार के मामले में यह काफी प्रैक्टिकल होती हैं।
3. पेल या पीला रंग
इस रंग वाली लड़कियां स्वभाव से विनम्र, गंभीर, धैर्यवान और वेल मैनर्ड होती हैं। इस रंग वाली लड़कियां अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह समर्पित और ईमानदार होती हैं। इन्हें अपनी जिदंगी में बहुत कम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
4. गेहूएं रंग की त्वचा
गेहुएं रंग वाले लोगों को दो श्रेणी में बांटा जाता है, जिनमें से एक गेहूएं गोरे या भूरे रंग के होती हैं। स्वभाव से इस रंग वाली लड़कियां मेहनती होती हैं लेकिन कभी-कभार यह बेहद आलसी हो जाती हैं। प्यार के मामले में इस रंग वाली लड़कियां अपने पार्टनर पर पूरी तरह निर्भर हो जाती हैं।
5. गेहुंआं काला रंग
दूसरी श्रेणी में वो लोग आते हैं जोकि गेहुंआं काले रंग की तरह दिखते हैं। इस तरह की लड़कियां धार्मिक कार्यों में काफी रूचि रखती हैं। यह अपनी फैमिली और गृहस्थी को अच्छी तरह संभालकर रखती हैं। इस रंग वाली लड़कियां बेहद विश्वास से भरी होती हैं।