सड़क पर तड़प रहे लड़के को  मौत के मुंह से खींच लाई अजनबी लड़की, खबर पढ़ आप भी करेंगे सैल्यूट

punjabkesari.in Thursday, May 22, 2025 - 02:36 PM (IST)

नारी डेस्क: आज के इस माहौल में जहां अपने ही अपनों के दुश्मन बनते जा रहे हैं, वहां कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते। हरियाणा के करनाल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सड़क पर आखिरी सांसे गिन रहे लड़के के लिए अजनबी लड़की फरिश्ता बनकर आई और उसे उसे मौत के मुंह से खींच लाई।

यह भी पढ़ें:  हजारों चूहों के बीच माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे पीएम मोदी
 

जानकारी के अनुसार एक युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा था। बाकी लाेग उसे मरा हुआ समझ बैठे थे लेकिन वहां मौजद एक लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को  CPR देना शुरू कर दिया। जब लगा कि युवक खतरे से बाहर है तो उसे अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया दिया गया। हैरानी की बात है कि पुलिस भी वहीं मौजूद थी लेकिन हिम्मत केवल इस लड़की ने दिखाई। 
 

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की हालत हुई बेहद खराब


इस लड़की का नाम अंकिता मान बताया जा रहा है जो एक  निजी अस्पताल में काम करती है। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोग इस लड़की की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये साक्षात् देवी हैं जिसने इस युवक की जान बचाई हैं। वहीं किसी ने कहा- ये होती है असली पापा की परी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static