सच्चे प्यार की तलाश में रहती हैै इस राशि की लड़कियां!

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 02:06 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, राशियों का सभी की जिंदगियों पर गहरा असर पड़ता है। कुछ लड़कियां स्वभाव से शर्मिली तो कुछ बड़ी ही बेबाक किस्म की होती है। ऐसे में ही बात हम धनु राशि की लड़कियों की करें तो ये अपने खुले व स्वतंत्र विचारों से किसी को भी जल्दी इंप्रेस कर लेती है। तो चलिए जानते हैं इस राशि की लड़कियों में पाएं जाने वाली अन्य खूबियों के बारे में...

खुुले विचारों की मालकिन 

इस राशि की लड़कियां किसी भी तरह के बंधन में रहना बिल्कुल पसंद नहीं करती है। ये अपने खुले विचारों व सोच से हर चीज को अपने हिसाब से करना बखूबी जानती है।

nari,PunjabKesari

घूमने - फिरने की शौकीन

धनु राशि की लड़कियां घूमने- फिरने की शौकीन होने से इन्हें अलग- अलग व एडवेंचर्स जगहों पर जाना बेहद अच्छा लगता है। इसके साथ ही नेचर लवर होने से ये लड़कियां प्राकृतिक के सुंदर नजारों में घूमने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। 

लक्ष्य को लेती है पहल

ये लड़कियां अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी-जान लगा देती है। ऐसे में ये अपनी मेहनत व लगन से जीत हासिल करके ही मानती है। साथ ही अपनी बुद्धिमत्ता व स्वतंत्र विचारों के चलते जीवन के हर मोड़ पर बिना डरे व ईमानदारी से दूसरों के सामने एक मिसाल बनती है। इसके साथ ही इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है तो इन्हें जीवन के हर पड़ाव में आगे बढ़ने के लिए हौंसला व साथ दें। 

सच्चे प्यार की तलाश 

ये लड़कियां हमेशा सच्चे प्यार की तलाश में रहती है। ऐसे में ये हर पार्टी, समारोह में अपने लाइव पार्टनर को ढूंढती है। इसके अलावा इन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत जीवनसाथी की तलाश रहती है।

nari,PunjabKesari

बुद्धिमान व क्रिएटिव सोच रखने वाली

ये लड़कियां किसी भी चीज के बारे में बड़ा व अलग से सोचती है। साथ ही तेज बुद्धि की मालकिन और क्रिएटिव नेचर करी होने से इनके पास हर चीज के लिए अलग व बेहतीन आइडियाज होेते हैं। इनके इसी गुण के कारण ये लड़कियां अपने कार्यक्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होती है। इसतरह ये अपने सीनियर्स को जल्दी ही इंप्रेस कर तरक्की करती है। साथ ही अपने पॉजीटिव सोच से ये दूसरों के चेहरे पर मुस्कान बना रखती है। 

लव मैरिज में करती है विश्वास 

इस राशि की लड़कियां अपने मिलनसार और खुशमिजाज नेचर से किसी का भी दिन आसानी से जीत लेती है। बात इनके जीवनसाथी की करें तो इन्हें हमेशा से ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो उनको अच्छे से समझे और उनका हर परिस्थिति में स्थान दें। मगर किसी को पसंद करने पर उनके सामने प्यार का इजहार करने में ये काफी देर लगाती है। इसके अलावा ये सामने वाले को जानने व समझने के बाद ही शादी का फैसला लेना सही समझती है। इसके अलावा हम यह भी कह सकते हैं इस राशि की ज्यादातर लड़कियां लव मैरिज करवाती है।

भगवान को मानने वाली

ये लड़कियां भले ही खुले विचारों की मालकिन होती है। मगर भगवान पर इनका अटूट विश्वास होता है। इनका मानना है कि जीवन की किसी भी बड़ी मुसीबत से निकलने के लिए भगवान जी का साथ होना बेहद जरूरी है। ऐसे में ये लड़कियां व्रत को रखने के साथ त्योहार व धार्मिक जगहों पर जाने का बिल्कुल भी मौका नहीं छोड़ती है। 

nari,PunjabKesari

दिल से निभाती है रिश्ता

ईमानदार व विश्वसनीय होने से ये लड़कियां जिसके साथ भी रिश्ता जोड़ती है, उसके साथ उम्रभर साथ निभाती है। अपने साथी के हर सुख- दुख में साथ देकर उसके साथ एक खुशहाल जिंदगी बीताती है। धोखा देने के बारे में तो ये लड़कियां कभी सपने में भी नहीं सोचती है। हां थोड़ी चंचल व स्वतंत्रता से रहने के कारण ये कभी- कभी साथी के साथ अनबन कर बैठती है। 

रिश्ता तोड़ने में नहीं लगाती देर

धनु राशि की लड़कियां भले ही स्वभाव से हंसमुख व मिलनसार होती है। मगर किसी चीज के गलत लगने पर ये उसका विरोद्ध करने से बिल्कुल भी नहीं कतराती है। अगर इन्हें सामने वाले की कोई चीज सही न लगे तो ये उनके साथ अपना रिश्ता तोड़ने में पलभर की देर भी नहीं लगाती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static