पूजा का नारियल खराब होना देता है यह शुभ संकेत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2020 - 04:12 PM (IST)

हिंदू धर्म में किसी नवरात्रि या कोई विशेष पूजा को करने से पहले नारियल स्थापित किया जाता है। ऐसे में उसे पूजा संपन्न होने के बाद फोड़ कर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। मगर कहीं नारियल अंदर से खराब निकल आए तो मन में अजीब- अजीब से विचार आने लगते हैं। खासतौर पर मन में भगवान जी के नाराज होने जैसे अशुभ ख्याल आते हैं। साथ ही जीवन में कुछ गलत होने की ओर ध्यान जाता है। अगर आपके मन में भी ऐसे ही विचार आते हैं तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे का रहस्य बताते हैं...

PunjabKesari

पूजा होगी सफल 

भगवान को चढ़ाया नारियल फोड़ने के बाद खराब या सूखा निकलता है तो ऐसे में खुश हो जाएं। इसका मतलब है कि आपकी पूजा सफल हो गई है। भगवान जी ने आपकी पूजा स्वीकार कर ली है। जीवन की सभी परेशानियां दूर हो खुशियों का आगमन होगा। 

PunjabKesari

मनोकामना होगी पूरी

माना जाता है कि इससे व्यक्ति के घर- परिवार पर भगवान जी की असीम कृपा बरसती है। मनोकामना पूरी होने के साथ जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं। 

अगर सही हो नारियल 

ऐसे में अगर आपका नारियल सही निकल आए तो इसपर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसे काट कर भगवान जी को भोग लगाएं। फिर इसे सभी को प्रसाद के तौर पर बांटकर खुद भी खाएं। ऐसा करने से आपकी पूजा सफल होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। 

PunjabKesari

इन बातों का रखें ध्यान

- नारियल को गर्भ के साथ जोड़ा जाता है। इसलिए इसे कभी भी औरतों को नहीं तोड़ना चाहिए। 

- इसे हमेशा घर के पुरूष द्वारा ही भगवान जी को अर्पित करने के साथ फोड़ना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static