देवी दुर्गा से जुड़ा ऐसा सपना आए तो समझ जाए बदलने वाली है किस्मत

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 12:32 PM (IST)

रात को सोते दौरान सपने देखना आम बात है। मगर स्‍वप्‍न शास्‍त्र अनुसार, ये सपने हमें आने वाले समय को लेकर शुभ व अशुभ संकेत देते हैं। जी हां, इनसे हम जान सकते हैं कि जीवन में कुछ अच्छा या बुरा हो सकता है। वहीं देशभर में इस दौरान नवरात्रि के पावन पर्व की धूम है। लोग देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनके नौ रूपों की पूजा करते हैं। ऐसे में अगर इन पावन दिनों में देवी मां का सपने में आना बेहद महत्व रखता है। चलिए आज हम आपको मां दुर्गा के सपने में आने का मतलब बताते हैं...

PunjabKesari

लाल रंग के कपड़ों में मां दुर्गा का सपने में आना

सपने में देवी दुर्गा लाल रंग के कपड़ों में दिखाई देना शुभ होता है। मान्यता है कि यह जीवन में कुछ अच्छा होने की ओर इशारा करता है। इसे सफलता का सूचक माना जाता है।

अविवाहित लड़का-लड़की के सपने में देवी मां का आना

किसी अविवाहित लड़के या लड़की के सपने में देवी दुर्गा का आना शुभ संकेत माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसका मतलब है कि उनके विवाह के योग बन रहे हैं। ऐसे में उनके घर जल्दी ही शादी की शहनाई गूंज सकती है।

PunjabKesari

मां दुर्गा शेर पर सवार होकर नजर आएं तो

देवी दुर्गा की सवारी शेर मानी जाती है। इसलिए सपने में उन्हें इस रूप में देखना शुभ माना जाता है। कहते हैं देवी मां का इस रूप में दर्शन देने का मतलब जीवन की समस्याओं का खत्म होने की ओर इशारा करता है। ऐसे में आपपर देवी मां की असीम कृपा रहेगी। इसके साथ ही जीवन में शत्रुओं से बचाव रहेगा।

सपने में मां पार्वती का दिखाई देना

देवी दुर्गा मां पार्वती का रूप मानी जाती है। ऐसे में मां पार्वती का सपना आना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ धन लाभ की ओर इशारा करता है। साथ ही यह धन लाभ जिंदगी बदलने वाला माना जा सकता है।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static