Expert Tips: रुजुता दिवेकर से जानें लंच में Curd-Rice खाने के फायदे

punjabkesari.in Tuesday, May 25, 2021 - 04:17 PM (IST)

गर्मी के दिनों में तेज धूप के संपर्क में आने से सेहत संबंधी कई समस्याएं होती है। वहीं इस दौरान प्यास अधिक मगर भूख कम लगने लगती है। तापमान अधिक होने से कुछ खाने का मन नहीं करता है। इसके अलावा कई लोगों को हर समय पेट मे भारीपन महसूस होता है। ऐसे में हर किसी का मन कुछ हल्का खाने का होता है। इसके कारण शरीर में कमजोरी व थकान होने की समस्या भी होती है। 

 

इसी समस्या से राहत पाने के लिए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंच आइडिया शेयर किया है। इसके सेवन से थकान दूर होने के साथ भूख में सुधार होगा। न्यूट्रिशनिस्ट ने वीडियो में बताया है कि  दोपहर को लंच में दही-चावल का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। इससे भूख न लगने की समस्या दूर होकर सेहत में सुधार होने में मदद मिलेगी। 

इस बार ​ट्राय करें प्री और प्रो बायोटिक लंच 

इसे बनाने के लिए आपको बस चावल, दही और नमक चाहिए। फिर तीनों को एकसाथ मिलाकर लंच में खाएं। यह प्री और प्रो बायोटिक का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि दोपहर के भोजन में इसे खाकर आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।

PunjabKesari

इसे भूख बढ़ने के साथ शरीर को एनर्जी मिलेगी। वहीं इसके लिए होममेड दही का इस्तेमाल करें। घर का दही बाजार के दही के मुताबले ज्यादा फायदेमंद व हैल्दी होता है। इसमें विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। साथ ही यह एक नेचुरल प्रो बायोटिक माना जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है।

​सेंधा नमक मिलाएं

चावल और दही के मिश्रण को बनाने के लिए न्यट्रिशनिस्ट रुजता ने सफेद की जगह सेंधा नमक मिलाने की सलाह दी है। वहीं कई अध्ययनों द्वारा भी सफेद नमक की तुलना में सेंधा नमक को फायदेमंद माना जाता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होेने के साथ मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। साथ ही शरीर का बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

तो चलिए अब जानते हैं दही और चावल खाने के फायदे

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

 


आंत का रखे ध्यान 

गर्मियों में अक्सर लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानी होती है। ऐसे में लंच के समय चावल और दही खाना फायदेमंद रहेगा। चावल में फाइबर की मात्रा कम होने से यह पचाने में आसान होते हैं। वहीं दही प्रो बायोटिक होता है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया होने से पाचन दुुरुस्त रहने में मदद मिलती है। ऐसे में चावल व दही का सेवन करने से पेट संबंधी परेशानियों से बचा जा सकता है। 

इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर 

इस समय दुनियाभर में फैले कोरोना से बचने के लिए हर किसी की इम्यूनिटी स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है। इसके लिए डेली डाइट में चावल व दही खाना फायदेमंद रहेगा। दही एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में कोरोना व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। 

​हीमोग्लोबिन में होगा सुधार 

फोलेट एक तरह का विटामिन बी होता है। वहीं इसके अधिक सेवन करके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने में मदद मिलती है। वहीं चावल में फोलेट होने से इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। वहीं फोलेट का सही मात्रा में सेवन ना करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स मैच्योर नहीं हो पाते हैं। इसलिए इसी कमी को पूरा करने के लिए चावल के साथ दहीं खाना बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे में खासतौर पर एनीमिया और लो हीमोग्लोबिन से परेशान लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। 

PunjabKesari

बेहतर नींद दिलाएं

जिन लोगों को रात को ठीक सी नींद नहीं आती है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। असल में, चावल में मौजूद ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन बनाने में मदद करता है। ऐसे में अच्छी व गहरी नींद आती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static