बच्चों को कितनी मात्रा में चीनी खिलाना सही? जानें ज्यादा मीठा खाने के नुकसान और बचाव
punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 11:11 AM (IST)
छोटे बच्चे मीठी चीजें खाने को शौकीन होते हैं। वहीं, बहुत से पेरेंट्स भी बच्चों के लिए कई तरह की स्वीट डिश बनाते व उनको बाजार से दिलाते रहते हैं। मगर एक्सपर्ट अनुसार, बच्चे को सीमित मात्रा में चीनी खिलानी चाहिए। नहीं तो जरूरत से अधिक चीनी का सेवन बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि बच्चों को पूरे दिन में कितनी मात्रा में चीनी खिलानी चाहिए? और अधिक चीनी खाने से होने वाले नुकसान...
बच्चों को पूरे दिन में कितनी मात्रा में चीनी खिलानी चाहिए?
एक्सपर्ट अनुसार, बच्चे और टीनएजर को दिनभर में 25 ग्राम या 6 चम्मच से कम चीनी खानी चाहिए। वहीं, कुछ रिसर्च में बताया गया है कि 7 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रतिदिन 24 ग्राम से अधिक चीनी नहीं खानी चाहिए। साथ ही 4 से 6 साल के बच्चों को प्रतिदिन 19 ग्राम से अधिक चीनी खाने से बचना चाहिए। चलिए अब जानते हैं बच्चे को अधिक चीनी खिलाने के होने वाले नुकसान...

किडनी खराब होने का खतरा
बच्चे का अधिक मात्रा में चीनी या नमक खाना किडनी को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में उनकी किडनी को हेल्दी रखने के लिए सीमित मात्रा में ही चीीन खिलाएं।
आंखें हो सकती हैं खराब
बच्चे को अधिक चीनी खिलाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसके कारण बच्चे की आई लेंस में सूजन आने की समस्या हो सकती है। हालांकि बच्चों को चीनी से दूर रखने से यह स्थिति सामान्य हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बच्चों को कम मात्रा में ही चीनी खाने को दें।
कमजोर पाचन तंत्र
अधिक चीनी खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी शिकायत हो सकती है। इसके कारण उन्हें पेट में दर्द, अपच, एसिडिटी आदि परेशानियां हो सकती हैं।
बढ़ सकती अस्थमा की परेशानी
अस्थमा से पीड़ित बच्चों को अधिक चीनी खाने से समस्या बढ़ सकती हैं। इससे उनकी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इसके कारण एलर्जी के साथ बच्चे को सूजन की समस्या हो सकती है। साथ ही ये बलगम उत्पादन के संकुचन का कारण बन भी हो सकता है, जिससे अस्थमा के लक्षण, घबराहट व सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दांत खराब होने का खतरा
अधिक मात्रा में मीठी चीजें खाने से मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसके कारण कैविटी, दांतों का कमजोर होना, मसूड़ों की बीमारी आदि हो सकती है।
बच्चों को अधिक चीनी खाने से ऐसे रोके
. सबसे पहले उन्हें अधिक चीनी खाने से होने वाले नुकसान बताएं। ऐसे में वे अपनी सेहत के प्रति सतर्क व जागरूक होंगे।
. चीनी की क्रेविंग होने पर उन्हें फल खिलाएं।
. बच्चे की डाइट में चीनी की जगह शहद शामिल करें।
. डिहाइ़ड्रेशन के कारण भी शुगर खाने की क्रेविंग होती है। इसलिए जब बच्चा कुछ मीठा खिलाने को कहे तो उन्हें 1 गिलास पानी पिलाएं।
. शुगर क्रेविंग होने पर बच्चे को प्रोटीन युक्त मांस, मछली, अंडा आदि खिलाएं। इससे उनकी भूख शांत होने में मदद मिलेगी।


