रोजाना करें त्राटक योगा, बढ़ेगी स्मरण शक्ति और आंखों की रोशनी

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 05:10 PM (IST)

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए अच्छी डाइट के साथ योगा का सहारा लेना बेस्ट ऑप्शन है। बात अगर योगा की करें तो सेहत से जुड़ी हर समस्याओं से राहत पाने के लिए अलग-अलग योगासन फेमस है। वैसे तो आएदिन हम आपको अलग-अलग योगा की विधि व फायदे बताते हैं। ऐसे में आज हम आपको खास आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने व स्मरण शक्ति बढ़ाने का एक आसान योग बताते हैं। 

आंखों के लिए बेस्ट रहेगा त्राटक योग -

‘त्रा’ से लिया गए इस शब्द का अर्थ स्वतंत्र व मुक्त होना होता है। साथ ही 'टक' शब्द का मतलब किसी चीज को लगातार देखने से जाना जाता है। ऐसे में इसका मतलब हुआ स्वतंत्र रुप से किसी चीज पर अपना ध्यान केंद्रित करना। इसे ध्यान केंद्रित करने के लिए किया जाता है। ऐसे में इसे त्राटक मेडिटेशन भी कहते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ एकाग्रता शक्ति व आत्मशक्ति में वृद्धि होती है। ऐसे में दिमाग शांत होकर स्मरण शक्ति बढ़ती है। तो चलिए जानते हैं त्राटक योग करने का तरीक व इसके फायदों के बारे में...

त्राटक योग करने का तरीका -

1. सबसे पहले किसी शांत कमरे में मैट बिछाकर बैठ जाएं। 
2. फिर सिर, गर्दन व पीठ को एकदम सीधा रखकर आंखें बंदे करके ध्यान लगाएं। 
3. आप जिस भी चीज पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उसे आंखों के एकदम सामने रखें। 
4. फिर धीरे-धीरे आंखें खोलकर उस वस्तु को लगातार देखें। 
5. जब तक आंखों से पानी ना जाएं आंखें उस वस्तु पर टिका कर रखें। 
6. उसके बाद दोनों हथेलियों को मसलकर आंखों पर लगाएं।
7. कुछ सेकेंड के बाद आंखें खोल लें। 
8. इस प्रक्रिया को करीब 3 से 4 बार दोहराएं। 

PunjabKesari

तो चलिए जानते हैं त्राटक योग के फायदे -

- आंखें साफ होने से इससे जुड़ी परेशानियां दूर होने में मदद मिलेगी
- आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ आंखें और चमकदार होगी
- दिमाग शांत होकर एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी
- स्मरण शक्ति बढ़ेगी। 
- मन शांत होगा। ऐसे में रिलैक्स व खुशी का अहसास होगा
- थकान, कमजोरी, सुस्ती दूर होगा
- इस योगासन को करने से दिल स्वस्थ होकर इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहेगा

त्राटक योग करने पर इन बातों का रखें ध्यान -

- योगा में अपना ध्यान किसी एक जगह पर ही केंद्रित करें। पलकें बिल्कुल भी ना झपकाएं। 
- जिन लोगों को पहले से आंखों से जुड़ी कोई परेशानी है, वे इस योगा को ना करें। 
- इस आसन को करने वालों को हमेशा सात्विक भोजन खाना चाहिए। ऐसे में इन लोगों को अंडे, मांस आदि चीजों को खाने से परहेज रखना चाहिए। 
- इसे आंखों में पानी आने तक ही करें। उसके बाद आंखें साफ करके ही इसे दोहराएं। 
- अगर योगा करते समय आंखों में कोई परेशानी (चक्कर या भारीपन) हो तो कुछ सेकेंड्स के लिए आंखें बंद करें। 
- वस्तु से करीब 1 से 2 फीट की दूरी पर बैठें।
- कम रोशनी वाले कमरे में बैठें। 

PunjabKesari
 
नोट- शुरु-शुरु में आंखों में जलन व दर्द हो सकता है। मगर कुछ दिन लगातार करने से यह ठीक हो जाएगा। इसके अलावा अगर आपको यह योगा सही से ना करने आए तो किसी एक्सपर्ट की सलाह लें। 

त्राटक योग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल -

- कैंडल जलाएं
- घी का दीपक करें इस्तेमाल 
- सफेद कागज पर काला गोला बनाकर देखें
- सुबह के समय इस योगा को करने वाले लोग सूर्य उदय के समय सूर्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। 
- सूर्य की तरह रात के समय चांद भी देखा जा सकता है। 
- आप देवी-देवताओं या किसी की तस्वीर पर भी ध्यान टिका सकते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static