लाल सेब से बेहतर हैं हरा सेब, डायबिटीज व वजन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये बड़े फायदे

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 10:38 AM (IST)

सेब पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर व डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है। वैसे तो सेब कई रंगों में होते हैं। मगर इनमें से लाल व हरा सेब सेहत व स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा हरे सेब में लाल सेब की तुलना में चीनी होती है। ऐसे में ये सेहत के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है। चलिए आज हम आपको लाल नहीं बल्कि हरे सेब के फायदे बताते हैं...

टाइप-2 डायबिटीज रखे कंट्रोल 

टाइप- 2 डायबिटीज के मरीजों को रोजाना 1 हरा सेब खाना चाहिए। इसमें लाल सेब की तुलना में कम चीनी होती है। ऐसे में यह टाइप-2 डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद करता है। 

PunjabKesari

फेफड़े रखे स्वस्थ

एक रिसर्च अनुसार, नियमित रूप से हरे सेब का सेवन करने से अस्थमा का खतरा कम होताता है। असल में, हरे सेब में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स अस्थमा के जोखिम को कम करने में मदद करता है। ‌

बेहतर पाचन तंत्र 

इसमें मौजूद पेक्टिन नामक तत्व आंत के गुड़ बैक्टीरिया के विकास में मदद करता है। साथ ही इसमें फाइबर अधिक होने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी व पेट संबंधी अन्य समस्याओं से बचाव रहता है।

आंखों की सेहत रखे दुरुस्त

हरे सेब में विटामिन ए व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा आंखों में ड्राईनेस व अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाए

इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों व संक्रमण से बचाव के लिए रोजाना 1 हरा सेब खाएं।

मजबूत हड्डियां

महिलाओं को हड्डियां पतली व कमजोर होने का खतरा रहता है। इसके अलावा मेनोपॉज के दौरान भी महिलाओं को डेली डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में नियमित रुप से कैल्शियम से भरपूर हरा सेब खाना फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचाव रहता है।

वजन कम करने में मददगार

हरे सेब में फाइबर अधिक व शुगर कम होती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन के, मिनरल्स व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। 

PunjabKesari

कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल 

हरे सेब का घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। रिसर्च के अनुसार, हरा सेब खराब कोलस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद होता है। ऐसे में उच्च कोलेस्ट्रॉल व ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद

इसमें पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से त्वचा गहराई से पोषित होती है। ऐसे में स्किन साफ, निखरी व जवां नजर आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static