Dark Spots हटाएगा सरसों तेल, मिलेंगे 4 और भी फायदे

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 05:15 PM (IST)

सर्दियों में स्किन तेज धूप व ठंडी हवा के संपर्क में आने से रूखी व बेजान दिखाई देने लगती है। इसके कारण त्वचा में खिंचाव बढ़ने से चेहरा समय से पहले ही बूढ़ा नजर आने लगता हैं। ऐसे में बॉडी को मॉइस्चाइज करने के लिए आप सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, सरसों तेल पोषक तत्वों, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एजिंग, आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। इसे इस्तेमाल करने से आप स्किन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आज हम आपको सरसों तेल को स्किन केयर में शामिल करने के तरीके बताते हैं...

फेस मॉइस्चराइजर के तौर पर करें सरसों तेल इस्तेमाल

सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में आप स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए हाथ में सरसों तेल की कुछ बूंदें लेकर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। तैयार मिश्रण को सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरे व लगाएं। 2-3 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में ताजे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन कई घंटों तक मॉइस्चराइज रहेगी।

टैंनिग हटाने में कारगर सरसों तेल

सर्दियों में तेज धूप के संपर्क में आने से स्किन टैन की समस्या होने लगती हैं। मगर सरसों तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-एजिंग गुण टैनिंग हटाने में मदद करते हैं। इसेक लिए 1 चम्मच सरसों तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसमें 1-2 चम्मच दही मिलाकर प्रभावित जगह पर 10 मिनट तक मसाज करते हुए लगाएं। बाद में ताजे पानी से चेहरा धो लें।

झुर्रियों से निजात दिलाएगा सरसों तेल

अगर आप झुर्रियों से परेशान हैं तो सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले हल्के गुनगुने सरसों तेल से चेहरे व हाथों की मसाज करें। तेल को स्किन में पूरी तरह समा जाने तक मसाज करते रहें। बाद में गीले कपड़े या तौलिए इसे एक्स्ट्रा तेल पोंछ लें। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

फटे होंठों को मुलायम बनाएगा सरसों तेल

सर्दियों में ठंड के कारण होंठ फटने की समस्या रहती हैं। इसके कारण कई बार होंठों से खून निकलने व दर्द होने की परेशानी भी झेलने पड़ती हैं। मगर आप इससे बचने के लिए सरसों तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सोने से पहले सरसों तेल की कुछ बूंदें होंठों पर लगाकर 2 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद गुनगुने तेल की 2 बूंदें नाभि और पैर के दोनों अंगूठों पर लगाएं। अगली सुबह इसे साफ कर लें। इससे आपकी स्किन अंदर से रिपेयर होंगे व लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहेंगे। ऐसे में होंठों का फटना बंद होकर ये मुलायम व गुलाबी नजर आएंगे।

डार्क स्पॉट्स हटाएगा सरसों तेल

सरसों तेल ड्राई स्किन को दूर करने के साथ चेहरे पर पड़े डार्क स्पॉट्स हटाने में भी फायदेमंद होता है। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन में 2 चम्मच दही मिलाएं। अब इसमें 1/2 चम्मच सरसों तेल मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं। बाद में हल्के हाथों से पैक को उतारकर गुनगुने या ताजे पानी से इसे साफ कर लें। इसे चेहरे पर पड़े डार्क स्पॉट्स दूर होंगे। त्वचा गहराई से पोषित होगी। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम, जवां व खिला-खिला नजर आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static