सर्दियों में जरूर खाएं सरसों का साग, मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 04:06 PM (IST)

सर्दियों में मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग खाने का अलग ही मजा आता है। मगर क्या आप जानते हैं कि यह खाने में टेस्टी होने के सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण वजन कंट्रोल करने से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से रोकता है। चलिए जानते हैं सरसों का साग खाने के बेहतरीन फायदे...

PunjabKesari

सरसों का साग में मौजूद पोषक तत्व

सरसों के 100 ग्राम साग में 27 कैलोरी, केवल 0.4 ग्राम फैट्स, 358 मिली ग्राम पोटैशियम, 4.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3.2 ग्राम फाइबर, 1.3 ग्राम शुगर, विटामिन ए, सी, डी, बी 12, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम आदि तत्व होते हैं।

चलिए जानते हैं सरसों का साग खाने के फायदे

. कैंसर से बचाव

सरसों का साग एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। एक्सपर्ट अनुसार, सरसों साग का सेवन करने से ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर से बचाव रहता है।

PunjabKesari

. दिल रखें स्वस्थ

सरसों का साग खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इससे कार्डियोवास्कुलर रोगों के खतरे से बचाव रहता है। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने के लिए इस सर्दिया साग जरूर खाएं।

. मेटाबॉलिज्म होगा तेज

सरसों का साग फाइबर से भरपूर होता है। इससे शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। ऐसे में थकान, कमजोरी दूर होकर शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

. बेहतर पाचन तंत्र

साग में मौजूद पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाचन दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से अपच, एसिडिटी, गैस आदि समस्याओं से आराम रहता है।

. आंखों की रोशनी बढ़ाए

सरसों साग में विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है। एक्सपर्ट अनुसार, यह आंखों की मांसपेशियों को किसी भी तरह की हानि से बचाने में मदद करता हैं। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ ये स्वस्थ रहती हैं।

PunjabKesari

. हड्डियों को रखे मजबूत

सरसों साग में कैल्शियम, पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है। इसके सेवन से हड्डियों व मांसपेशियों में मजबूती आती है। वहीं सर्दियों में ठंड के कारण हड्डियों व जोड़ दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को सरसों साग का सेवन करना चाहिए।

. वजन रहेगा कंट्रोल

साग कम कैलोरी वाली सब्जी है। इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में मोटापे से परेशान लोग बिना किसी परेशानी के इसका सेवन कर सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static