सर्दियों में खाएंगे बाजरे की रोटी तो नहीं पड़ेंगे बीमार, आज से ही करें सेवन

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 10:59 AM (IST)

सर्दियों दौरान शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है। इसके लिए खाने में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। ताकि शरीर को गर्माहट मिलने के साथ सभी जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट मिल सके। ऐसे में आप अपनी डेली डाइट में बाजरे की रोटी शामिल कर सकती है। यह पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इससे तैयार रोटी का सेवन करने से शरीर का बीमारियों व ठंड से बचाव रहता है। चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बाजरे की रोटी खाने के लाजवाब फायदे बताते हैं...

बाजरे की रोटी बनाने का तरीका

 

सामग्री

बाजरे का आटा- जरूरत अनुसार
गर्म पानी- जरूरत अनुसार
घी- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

विधि

. सबसे पहले एक बाउल में बाजरे का आटा और गर्म पानी डालकर मिलाएं।
. अब धीरे-धीरे इससे नरम आटा गूंथ लें।
. आटे की लोई लेकर उसे हल्के हाथ से दबाते हुए रोटी बनाएं।
. रोटी टूटे न इसलिए इसे धीरे व आराम से बनाएं।
. अब इसे गर्म तवे पर रखकर सेकें।
. दोनों ओर से रोटी पकने पर इस घी लगाकर सर्व करें।
. बाजरे की रोटी बहुत ही ड्राई होती है। इसलिए इसे घी, मक्खन के साथ ही सर्व करें।
. आप इसे उड़द दाल के साथ भी खा सकते हैं।

चलिए अब जानते हैं बाजरे की रोटी खाने के फायदे...


शरीर में गर्माहट बनाए रखे

बाजरा पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में अंदरूनी गर्माहट बनाए रखने में मदद मिलती है। इसलिए सर्दियों में ठंड से बचने के लिए खासतौर पर इसका सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज का खतरा रहेगा कम

बाजरे का आटा पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। एक्सपर्ट अनुसार इसका सेवन करने से डायबिटीज का खतरा रहता है। वहीं डायबिटीज मरीजों द्वारा इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

PunjabKesari

दिल रखे स्वस्थ

बाजरे में मैग्नीशियम और पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाएं जाते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल बेहतर तरीके से काम करता है। इसतरह दिल संबंधी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।

कब्ज से दिलाए छुटकारा

बाजरा फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया में मजबूती आती है। खासतौर पर कब्ज की समस्या से निपटने के लिए बाजरा बेहद फायदेमंद माना गया है। ऐसे में कब्ज से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

वजन करे कंट्रोल

बाजरे में फाइबर अधिक होता है। ऐसे में इसकी रोटी का सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इसके कारण भूख कंट्रोल रहती है। ऐसे में वजन बढ़ने की परेशानी से बचाव रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static