Ganesh Chaturthi: बप्पा को घर लाने की कर लें तैयारी, जानें कब और कैसे करें मूर्ति स्थापना?

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 04:03 PM (IST)

भगवान गणेश के जन्मदिवस पर  हर साल पूरे भारत के विभिन्न राज्यों में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है, जो इस साल 10 सितंबर से शुरू हो रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह पर्व हर साल भाद्र महीने में 10-11 दिनों तक मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 10 सितंबर को है, जो 21 सितंबर को समाप्त होगा।

गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त

10 सितंबर 2021, शुक्रवार को आप दोपहर 12:17 बजे से लेकर रात 10 बजे तक गणपति मूर्ति स्थापना कर सकते हैं।

PunjabKesari

गणपति विसर्जन का समय

अन्नत चतुर्दशी यानि गणपति को विदाई 19 सितंबर 2021 से 20 सितंबर को मनाई जाएगी।

सुबह - 7:39 से दोपहर 12:14 तक
दोपहर - दोपहर 1:46 से 3:18 तक
शाम - शाम 6:21 से 10:46 तक
रात - रात 1:43 से 3:11 तक (20 सितंबर)
प्रातः काल मुहूर्त - सुबह 4:40 से 6:08 बजे तक (20 सितंबर)

कैसे मनाया जाता है गणेश चतुर्थी का पर्व?

गणेश चतुर्थी के दौरान घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापना की जाती है और उसके फिर 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद नदी में उनकी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। कुछ लोग 5 या 7 दिन के लिए भी घर में बप्पा की स्थापना करते हैं।

कहां लगाएं बप्पा का आसन?

सबसे पहले घर के मंदिर या देव स्थान की अच्छी तरह साफ-सफाई कर लें। फिर दूर्वा, गंगाजल और पान के पत्ते से बप्पा को स्नान करवाकर पीले वस्त्र पहनाएं और मोली बांधें।आसन पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर चावल, नारियल समेत कलश रखकर बप्पा की मूर्ति स्थापना करें। इसके बाद भगवान को रोली-तिलक, फल-फूल, प्रसाद चढ़ाए और आरती करके पूजा करें। 

PunjabKesari

रोज करें इस मंत्र का जाप

जब तक बप्पा आपके घर हो, सुबह शाम उनकी पूजा करने के साथ दिन में 3 बार भोग लगाएं। भगवान गणेश को मोदक का प्रसाद जरूर लगाएं। इसके आलावा इन मंत्रों का जाप करना ना भूलें

- "ऊं गं गणपतये नम: मंत्र"। 
- "ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात"
-  "ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश.
ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति. मेरे कर दूर क्लेश"

बप्पा को क्या-क्या चढ़ाएं?

पूजा करते समय भगवान गणेश को 5 दूर्वा, चंदन, मौली, चावल, केसर, हल्दी, लौंग चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा बप्पा को 21 लड्डूओं या पंचमेवा का भोग लगाकर गरीब लोगों में बांट दें। भगवान आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।

सबसे जरूरी बात

भगवान गणेश को जो दूर्वा चढ़ा रहे हैं उसे रोजाना बदलें। इसके साथ ही उनके चरणों में 5 हरी इलायची और 5 कमलगट्टे रखें। पूजा खत्म होने के बाद लाल कपड़े में कमलगट्टे बांधकर तिजोरी में रख दें और इलायची को प्रसाद के साथ बांट दें। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static