सेहत के लिए बेहद फायदेमंद ''सिंघाड़ा'', सेवन से आसपास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां

punjabkesari.in Saturday, Oct 30, 2021 - 09:50 AM (IST)

सर्दियों में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। मगर इस दौरान खाने के बहुत सी चीजें ऐसी होती है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इनमें से एक है सिंघाड़ा। इसे अंग्रेजी में 'वॉटर चेस्‍टनट' या 'वॉटर कैल्ट्रॉप' कहते हैं। सिंघाड़ा कैल्शियम, विटामिन-ए, सी, कर्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसे कच्चा, उबालकर या इसका हलवा बनाकर खाया जाता है। खासतौर पर व्रत दौरान सिंघाड़ा के आटे का भी सेवन किया जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। पेट व सांस संबंधी समस्याओं से भी आराम मिलता है। चलिए जानते हैं सिंघाड़ा खाने से लाजवाब फायदों के बारे में...

गले के लिए फायदेमंद

सिंघाड़ा पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से गले संबंधी समस्याओं से आराम मिलता है। गले की खराश और टॉन्सिल से राहत मिल सकती है।

PunjabKesari

अनिद्रा से दिलाए छुटकारा

सिंघाड़ा खाने से अच्छी व गहरी नींद आने में मदद मिलती है।‌‌ऐसे में अनिद्रा से परेशान लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

अस्थमा में फायदेमंद

सर्दियों में अस्थमा रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। मगर रोजाना सिंघाड़े का सेवन करने से सांस संबंधी समस्याओं से आराम मिल सकता है। ऐसे में खासतौर पर अस्थमा मरीजों को सिंघाड़े का सेवन जरूर करना चाहिए।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़ा शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

गैस और अपच से दिलाए छुटकारा

बदलते मौसम में एसिडिटी, गैस, अपच, कब्ज आदि पेट संबंधी समस्याएं होना आम बात है। इससे बचने के लिए आप सिंघाड़े का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा भूख बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

एक्सपर्ट्स अनुसार प्रेगनेंसी में भी सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद माना गया है। इससे मां और शिशु दोनों को पूरा पोषण मिलता है। साथ ही इसके सेवन से गर्भपात का खतरा कम रहता है। मगर इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें। ‌

मजबूत दांत और हड्डियां

सिंघाड़े में कैल्शियम अधिक होता है। इसका सेवन करने से शरीर को सही मात्रा में कैल्शियम मिलता है। इससे हड्डियों में मजबूती आती है। इसके साथ ही दांत भी मजबूत होते हैं।

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाए

पोषक तत्वों से भरपूर सिंघाड़ों का सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में थकान, कमजोरी दूर होकर शरीर में सुस्ती आती है। दिनभर शरीर एनर्जेटिक रहता है।

फटी एड़ियों को करे रिपेयर

सिंघाड़ा और ब्यूटी दोनों के लिए फायदेमंद माना गया है। आप इसका पेस्ट बनाकर फटी एड़ियों या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द व सूजन वाली जगह पर लगाएं। इससे फटी एड़ियों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा दर्द, सूजन से भी आराम मिलेगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static