Health Alert: सेहत को नुकसान पहुंचाती है खाने में की ये गलतियां!

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 10:27 AM (IST)

खाने के मामले में बहुत से लोग ज्यादा सोचते नहीं हैं। वे किसी भी समय कोई भी चीज खाना सही समझते हैं। अलग- अलग फूड खाने में भले ही टेस्टी लगते हो। मगर गलत समय कुछ चीजों का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा होती है। ऐसे में इन चीजों को खाने से परहेज रखना चाहिए। नहीं तो ये चीजें शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने का काम करती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो हेल्दी होने के बावजूद भी आपकी कुछ गलतियों के चलते शरीर को नुकसान पहुंचाने के काम करती है।

nari,PunjabKesari

डबल चीज फूड

किसी भी डिश में चीज डालने से खाने का स्वाद भले ही दोगुना हो जाता है। मगर फिर भी डबल चीज फूड को रात के समय खाने से बचना चाहिए। असल में, इसमें फैट अधिक मात्रा में होने से यह पचने में समय लेता है। ऐसे में पेट को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए डबल चीज से तैयार चीजें जैसे कि टोस्ट, सैंडविच, पिज्जा आदि चीजों को शाम या रात के समय खाने से बचना चाहिए।

चावल

आमतौर पर लोग चावल में खाना बेहद पसंद करते हैं। मगर इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होने से यह पचाने में समय लगता है। साथ हाई कैलोरी से भरपूर होने से इसका सेवन करने से बढ़ाते वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना है। 

nari,PunjabKesari

केला

पौष्टिक गुणों से भरपूर केले का सेवन करने से शरीर और स्किन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मगर वही इसे खाने पेट खाने से एनर्जी लो होने के साथ पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर कही सुबह नाश्ते के समय आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो इसे खाली पेट खाने की जगह इसे दूध में मिलाकर शेक बनाकर पीएं। 

ज्‍यादा गर्म दूध 

सोने से पहले या शाम के समय दूध का करने से शरीर को शक्ति मिलने के साथ अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।‌ मगर इसे गुनगुना गर्म कर पीना चाहिए। ज्यादा गर्म दूध पीने से इसमें मौजूद लैक्टोज इसे पचाने में समय लेती है।  

खाने से पहले दही का सेवन करना

अक्सर लोग डिनर से पहले खाली पेट दही खाना पसंद करते हैं। मगर इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड पेट की सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में अगर आप दही को खाना ही चाहते हैं तो इसका सेवन डिनर के बाद या सोने से करीब 1 घंटा पहले करें। इससे शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने के साथ मांसपेशियों और हड्डियों में मजबूती आती है‌।

nari,PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static