बीवी गोरी नहीं, रवीना की इस चीज के दीवाने है किंग खान, मिलते ही करते हैं तारीफें

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 03:47 PM (IST)

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक रवीना टंडन को भला कौन नहीं जानता। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली रवीना जितनी चर्चा में अपने अभिनय को लेकर रही, उतनी सुर्खियां बटोरी उन्होंने अपने अफेयर्स को लेकर। अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक को डेट कर चुकी इस अभिनेत्री के पीछे बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख भी पागल थे। शाहरुख रवीना की खूबसूरती नहीं बल्कि किसी और चीज के दीवाने थे और आज भी है जिसका खुलासा खुद अभिनेत्री ने इंटरव्यू में किया।

 

PunjabKesari,nari


कॉमेडी से लेकर इमोशनल और सीरियस रोल को बखूबी निभाने वाली रवीना उस दौर के हर अभिनेता के साथ फिल्मों में नजर आती थीं। शाहरुख खान के साथ भी रवीना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हाल में रवीना लव लॉफ लाइव शो में पहुंची थीं जहां उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए।

रवीना ने बताया कि आज भी शाहरुख और उनके रिश्ते बहुत मजबूत है। वहीं उन्होंने शाहरुख खान को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर शायद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड भी हैरान रह जाए। दरअसल रवीना ने शाहरुख का किस्सा शेयर करते हुए कहा कि शाहरुख जब भी मेरे पति (अनिल थडानी) से मिलते हैं तो मेरी खुशबू की खूब तारीफ करते हैं। शाहरुख रवीना के पति से अक्सर मिलते है तो यहीं कहते है कि तुम्हारे पास पत्नी के रूप में सबसे अच्छी सुगंधित एक्ट्रेस है।

 

PunjabKesari,nari

रवीना ने खुलासा किया कि जब वो शाहरुख के साथ फिल्मों में काम किया करती थीं तब भी शाहरुख यही कहते थे कि तुम्हारी खुशबू बहुत अच्छी है। रवीना ने बताया कि आज भी शाहरुख से जब भी मुलाकात होती है तो वो मेरे पास आकर खुशबू सूंघने लगते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो भले ही एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हो लेकिन रियलिटी शो में नजर आ ही जाती हैं।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Related News

static