बसंत ऋतु में इन नेचुरल चीजों से अपनी बॉडी और स्किन की करें Deep Cleaning
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 10:32 AM (IST)
नारी डेस्क: जैसे-जैसे मौसम बदलते हैं और बसंत प्रकृति में नई जान डाल देता है। जैसे अलमारियों में धूल जम जाती है, वैसे ही बदलते मौसम, खान-पान और जीवनशैली के कारण हमारे शरीर में भी ज़हरीले पदार्थ, मृत कोशिकाएं और थकान जमा हो जाती है। बसंत का मौसम खुद को रीसेट करने, संतुलन बहाल करने और भीतर से चमक लाने का सबसे अच्छा समय है। सर्दियों के बाद शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर खुद को अंदर और बाहर से नया बनाने के लिए कुछ प्राकृतिक उपाय बेहद असरदार होते हैं। आइए आपको आसान और असरदार घरेलू उपाय समझते हैं
शरीर को डिटॉक्स करने के उपाय
गुनगुना नींबू पानी: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं, यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।
हर्बल ड्रिंक (तुलसी + अदरक): Tulsi, अदरक और शहद का काढ़ा पिएं, इम्युनिटी मजबूत होती है और बॉडी क्लीन होती है
हल्का और ताजा भोजन: हरी सब्जियां, फल और सलाद ज्यादा लें, तला-भुना और भारी खाना कम करें

त्वचा (Skin) को निखारने के उपाय
बेसन और हल्दी का फेस पैक: बेसन + हल्दी + दही मिलाकर लगाएं, यह स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाता है
गुलाब जल टोनर: दिन में 1–2 बार गुलाब जल लगाएं, त्वचा फ्रेश और हाइड्रेट रहती है
भरपूर पानी पिएं: दिन में 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं, इससे स्किन नैचुरली ग्लो करने लगती है
बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के उपाय
नारियल तेल से मसाज: हफ्ते में 2 बार सिर की हल्की मसाज करें, बालों की जड़ों को पोषण मिलता है
दही और मेथी का हेयर मास्क: दही में भिगोई हुई मेथी मिलाकर लगाएं, डैंड्रफ कम होता है और बाल मुलायम बनते हैं
एलोवेरा जेल: बालों में एलोवेरा लगाएं, बालों में चमक और मजबूती आती है

लाइफस्टाइल टिप्स (पूरा असर पाने के लिए)
रोज 20–30 मिनट योग या वॉक करें, पर्याप्त नींद लें (7–8 घंटे), तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें। वसंत ऋतु शरीर को “रीसेट” करने का समय है जितना आप नेचुरल चीजों को अपनाएंगे, उतना ही शरीर, स्किन और बाल बेहतर दिखेंगे। प्राकृतिक उपायों से आप बिना किसी साइड इफेक्ट के अपने शरीर, त्वचा और बालों को अंदर से साफ और बाहर से खूबसूरत बना सकते हैं।

