कियारा -सिद्धार्थ एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 11:16 AM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कियारा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है। पोस्ट सामने आते ही कपल के चाहने वाले उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

कियारा ने खास अंदाज में दी खुशखबरी

कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलकर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने जिस अंदाज में यह गुड न्यूज शेयर की है, उसने उनकी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की याद दिला दी। कपल ने इस खास मौके पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया और आने वाली नई खुशी के लिए अपना प्यार और आभार जाहिर किया। कियारा और सिद्धार्थ ने अपने पोस्ट में लिखा, “एक बार फिर हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं।” इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

बेटी सारायाह के बाद घर आएगा एक और नन्हा मेहमान

कियारा और सिद्धार्थ पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं। दोनों ने जुलाई 2025 में अपनी बेटी सारायाह का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं। अब करीब एक साल बाद कपल ने अपनी जिंदगी की इस नई खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है। दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ के लिए बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।

यें भी पढ़ें : सोते समय अचानक शरीर में लगते हैं झटके, जानिए क्यों होता है Hypnic Jerk

पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा भी थी बेहद खास

कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा भी बेहद प्यारे अंदाज में की थी। फरवरी 2025 में दोनों ने हाथों में छोटे-छोटे बुने हुए मोजे लिए तस्वीर शेयर करते हुए अपने पहले बच्चे के आने की जानकारी दी थी। उस समय दोनों ने इसे अपनी जिंदगी का “सबसे बड़ा तोहफा” बताया था। जुलाई 2025 में दोनों बेटी के माता-पिता बने।

यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास

शादी के तीन साल बाद परिवार बढ़ाने की तैयारी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'शेरशाह' के दौरान हुई थी। फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शादी के बाद दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखा। बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ ने कई मौकों पर पिता बनने को अपनी जिंदगी का सबसे खास अनुभव बताया है। सितंबर 2026 में 'बिग बॉस 20' में बातचीत के दौरान उन्होंने पिता बनने को “सबसे अच्छा रोल” बताया था। उसी दौरान सलमान खान ने मजाक में उनसे जल्द एक और बच्चा होने की बात कही थी। तब यह सिर्फ मजाक था, लेकिन अब कियारा और सिद्धार्थ ने खुद दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देकर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static