Kareena Kapoor सुबह उठकर सबसे पहले करती हैं ये योगासन, फायदे जानकर आप भी आज से कर देंगे शुरू

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 12:46 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। 44 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन लोगों को हैरान कर देती है। करीना अपनी डाइट, वर्कआउट और योग को लेकर बेहद अनुशासित हैं। यही वजह है कि वह लाखों लोगों के लिए फिटनेस इंस्पिरेशन बन चुकी हैं। करीना कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फिटनेस जर्नी की झलक साझा करती रहती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि बेबो अपने दिन की शुरुआत एक खास योगासन, नटराजासन (Natarajasana) से करती हैं। यह योगासन शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है।

क्या है नटराजासन?

नटराजासन को 'लॉर्ड ऑफ द डांस पोज' भी कहा जाता है। यह भगवान शिव के नटराज स्वरूप से प्रेरित योग मुद्रा है। इस आसन में शरीर एक पैर पर संतुलित रहता है, जबकि दूसरा पैर पीछे की ओर उठाया जाता है। यह देखने में जितना खूबसूरत लगता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : डिनर के बाद खाएं सिर्फ 1 चम्मच ये बीज, शरीर से बाहर निकलेगा खराब कोलेस्ट्रॉल

 

नटराजासन करने का सही तरीका

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और शरीर को रिलैक्स रखें।
दोनों हाथों को शरीर के बगल में सीधा रखें।
अब धीरे-धीरे दाएं पैर को पीछे की ओर मोड़ें।
दाएं हाथ से दाएं पैर के टखने को पकड़ें।
इसके बाद पैर को ऊपर और पीछे की ओर उठाने की कोशिश करें।
बाएं हाथ को सामने की ओर सीधा फैलाएं।
गहरी सांस लेते हुए शरीर का संतुलन बनाए रखें।
इस मुद्रा में 20 से 30 सेकंड तक रहें।
फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर के साथ दोहराएं।
इस आसन का अभ्यास 4 से 5 बार किया जा सकता है।

PunjabKesari

नटराजासन के जबरदस्त फायदे

शरीर का संतुलन बेहतर बनाता है: यह योगासन शरीर की बैलेंसिंग क्षमता को बढ़ाता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है।

रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है: नटराजासन से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है और शरीर की मुद्रा (पोश्चर) बेहतर होती है।

तनाव और चिंता कम करता है: यह आसन मन को शांत करता है और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है।

यें भी पढ़ें : कंधे का दर्द नहीं है मामूली! 2 हफ्तों से ज्यादा रहे तो तुरंत कराएं जांच

 

पैरों और कंधों को मजबूत बनाता है: नियमित अभ्यास से पैरों, कंधों और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

फोकस और एकाग्रता बढ़ाता है: एक पैर पर संतुलन बनाकर किए जाने वाले इस आसन से ध्यान और एकाग्रता में सुधार होता है।

शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है: यह आसन पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

PunjabKesari

यही है करीना कपूर का फिटनेस मंत्र

करीना कपूर अपनी फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर हैं। चाहे शूटिंग हो या छुट्टियां, वह अपनी योग और वर्कआउट रूटीन को मिस नहीं करतीं। हाल ही में उनके फिटनेस ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें करीना नटराजासन करती नजर आ रही थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static