32 साल बाद शिल्पा शिरोडकर ने सुनाया सेट पर Karisma Kapoor ने किया कुछ ऐसा..

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 06:12 PM (IST)

नारी डेस्क : बिग बॉस 18’ फेम और 90s की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने अपने गोल्डन डेस को याद करते हुए एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। फिल्म ‘गोपी किशन’ की शूटिंग के दौरान का वो समय, जब ना luxury vanity vans हुआ करती थीं और ना ही आज जैसी comforts… बता दे कि  रिऐलिटी शो  'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के special guest appearance में उन्होंने बताया कि उस दौर में एक्टर्स को प्रोडक्शन के छोटे से मेकअप रूम में ही रेडी होना पड़ता था… और वहीं से शुरू होती थी असली स्ट्रगल और सिनेमा की real journey… चलिए बताते हैं उनके उस इंटरस्टिंग किस्से को… 

PunjabKesari

शो में शिल्पा ने बताया, 'फिल्म की शूटिंग भल्ला बंगला में हो रही थी और उसमें केवल दो मेकअप रूम थे और पूरी यूनिट को उसी में काम चलाना पड़ता था। उस समय मेरा और सुनील शेट्टी का सीन था, इसलिए दोनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। इसी बीच जानकारी मिली कि अगले दिन करिश्मा कपूर भी शूटिंग के लिए आने वाली हैं। जब करिश्मा कपूर शूटिंग पर पहुंचीं तो उन्होंने तुरंत पूछा कि जब सिर्फ दो कमरे हैं तो सुनील शेट्टी कहां तैयार हो रहे हैं। जब मैंने उन्हें बताया कि उनके आने की वजह से मैं और सुनील एक ही मेकअप रूम शेयर कर रहे हैं तो करिश्मा ने इस बात पर आपत्ति जताई और अपने साथ मेकअप रूम शेयर करने के लिए कहा। इसके बाद मैं और करिश्मा उसी रूम में तैयार हुईं, जबकि दूसरा कमरा सुनील शेट्टी को दे दिया गया।'

यें भी पढ़ें : Kangana Ranaut ने Lock Upp 2 में राम कपूर की लगाई क्लास, कहा- अपना फूहड़पन दिखाने...

शिल्पा शिरोडकर ने आगे कहा, 'अक्सर लोग किसी कलाकार के बारे में कई तरह की बातें करते हैं लेकिन हर व्यक्ति का अनुभव अलग होता है। बहुत से लोग कहते थे कि करिश्मा कपूर सेट पर नखरे करती हैं लेकिन मैंने कभी ऐसा व्यवहार नहीं देखा। करिश्मा ने हमेशा समझदारी भरा व्यवहार किया है।' आपको बता दे कि फिल्म 'गोपी किशन साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन मुकेश दुग्गल ने किया था। फिल्म में सुनील शेट्टी डबल रोल में नजर आए थे, जबकि शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

PunjabKesari

Well आपको उनका यह किस्सा कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static