अपनी प्रेग्नेंसी बुक को लेकर विवादों में फंसी करीना कपूर, दर्ज होगी शिकायत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 03:25 PM (IST)

बाॅलीवुड की हाॅट एंड ग्लमैरस एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में अपने दूसरे बच्चे की मां बनी है। बीते शुक्रवार यानि कि 9 जुलाई को उन्होंने प्रेग्नेंसी पर अपनी किताब लॉन्च की थी, जिसे लेकर वह विवादों में आ गई है। 

PunjabKesari

अपनी किताब के चलते मुसीबत में फंसती दिखाई दे रही है करीना कपूर- 
बतां दें कि कुछ ही दिन पहले करीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी किताब करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल में पहली और दूसरी प्रेग्नेंसी के सफर के बारे में बताया है। जिनमें से अच्छे दिन और बुरे दिन थे। हालांकि अब अपनी इसी किताब के चलते वह मुसीबत में फंसती दिखाई दे रही हैं।


PunjabKesari

करीना कपूर की किताब का नाम प्रेग्नेंसी बाइबल रखने पर हुआ विरोध
दरअसल,  करीना कपूर के किताब के नाम पर विवाद हो रहा है। वहीं, ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड ने किताब के नाम पर आपत्ति जताई। बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड यूसुफ ने कानपुर में एक बैठक का आयोजन किया और करीना कपूर की किताब का नाम प्रेग्नेंसी बाइबल रखने का विरोध किया। बोर्ड जल्द ही करीना के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकता है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

तैमूर के नाम रखने पर भी हुआ था विवाद- 
वहीं इससे पहले करीना के दूसरे बच्चे के नाम का भी खुलासा हुआ था। काफी लंबे समय से करीना के सेकंड बेबी के नाम को लेकर सस्पेंस जारी था, लेकिन रणधीर कपूर ने करीना के छोटे बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने करीना के छोटे बेटे का नाम जेह बताया है। बता दें कि पिछले दिनों यानि उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाम रखने के दौरान काफी विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते इस बार नाम को रखने में काफी देरी हुई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static