प्राउडी करीना ने कहा- सबसे खूबसूरत है मेरा बच्चा, पठान के जीन्स और मेरे घी का कमाल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 05:33 PM (IST)

पटौदी खानदान की बहू व एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों के अलावा बेबो अपने बेटे तैमूर को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। करीना कपूर ने एक बार तैमूर को लेकर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को चैलेंज कर दिया था। जी हां, एक इंटरव्यू में बेबो ने अक्षय को कहा था कि फ्यूचर में तैमूर उनके लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। 

करीना ने किया अक्षय को चैंलेज

करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था,  अक्षय कुमार, मैं आपको बता रही हूं तैमूर आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पछाड़ सकता है। करीना यही नहीं रूकी और अक्षय कुमार को चैलेंज देते हुए बेबो ने कहा, अगर आप तैमूर की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज करोंगे तो उसकी फिल्म का ज्यादा कलेक्शन होगा। ये एक ओपन चैलेंज है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Family lunch ❤️❤️ Miss you Lolo ❤️❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on Aug 3, 2020 at 3:34am PDT

करीना की बात सुनकर अक्षय कुमार काफी हैरान हुए थे और उन्होंने बेबो की इस बात का कोई जवाब नहीं दिया। करीना द्वारा अक्षय कुमार को दिए इस चैलेंज से पता चलता है कि तैमूर की मम्मी भी उनकी बड़ी फैन हैं। वही करीना कई बार कह चुकी है कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। 

मेरे बेटा सबसे खूबसूरत हैं-बेबो

एक शो के दौरान करीना ने कहा था- मैं काफी प्राउड होकर कह सकती हूं कि तैमूर सबसे खूबसूरत बच्चा है। मैं यह इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वह मेरे बेटा है बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह काफी गुड लुकिंग है। आगे उन्होंने कहा था - मैं मानती हूं कि उसके जींस पठान के हैं लेकिन मैंने भी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी घी खाया था।

यहां आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स हैं। उनकी फैन फॉलविंग काफी है। जन्म के बाद से ही छोटे नवाब तैमूर स्टार बन गए। उनकी नई तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है। तैमूर की पॉपुलैरिटी बढ़ने से खुद उनके अब्बा परेशान थे। दरअसल, सैफ अली खान के पड़ोसियों ने शिकायत की थी कि तैमूर की फोटो क्लिक्स करने के लिए उनके घर के बाहर फोटोग्राफर्स की भीड़ लगी रहती हैं जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियां होती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Inni wondering how Tim got that pout 🤣💯 #Repost @sakpataudi • • • • • • On the ball and in my corner. #happyrakshabandhan #timandinni

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on Aug 3, 2020 at 12:22am PDT

वही, सैफ अली खान ने 'कॉफी विद करन' में बताया कि उनके और करीना के बेटे की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतनी रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।

कई बार सैफ अली खान तैमूर को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेजने की इच्छा जता चुके हैं हालांकि करीना ने कहा है कि वो ऐसा नहीं होने देंगी।

वैसे हर बच्चा अपने आप में क्यूट होता है। बस देखने का नजरिया सबका अलग-अलग है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static