Bollywood की क्लेशी Sisters! कहीं भी लड़ना शुरू कर देती... Rani Mukherjee भी चिल्लाई मां पर

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 08:56 PM (IST)

नारी डेस्कः बॉलीवुड इस समय फेस्टिव सीजन एंज्वॉय कर रहा है। बॉलीवुड की जितनी भी बंगाली हसीनाएं है, वो सब दुर्गा पूजा में नजर आई। दुर्गा पूजा इवेंट में काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फैमिली सबसे आगे रहती है। काजोल और रानी दोनों ही अपने लुक के लिए भी पसंद की जाती है। दुर्गा पूजा के दौरान वह ज्यादातर साड़ी पहने ही दिखती हैं। बंगाली परिवार से ताल्लुक रखने वाली काजोल और रानी दोनों एक से बढ़ एक लुक में दिखती हैं। सबका साड़ी स्टाइल फैंस को खूब अट्रेक्ट करता है लेकिन काजोल, फैशन के साथ अपने एक्सप्रैशन और बहस के लिए लाइमलाइट में रहती हैं। खासकर अपनी बहन तनीषा मुखर्जी के साथ उनकी बहसबाजी काफी सुर्खियां बटौरती है और इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ।

 PunjabKesari

बॉलीवुड की ये चुलबुली सिस्टर्स, काजोल और तनीषा (Tanisha Mukherjee) एक दूसरे के साथ नोक-झोक करते कैमरे में कैप्चर हो ही जाती है। इस बार भी लोगों ने कुछ ऐसा ही नोटिस कर लिया। इसे देखते हुए यूजर्स ने उन्हें बॉलीवुड की क्लेशी सिस्टर्स का टैग दे दिया और कहा कि ये दोनों कही भी शुरू हो जाती हैं। पूजा के दौरान जैसे ही तनीषा ने अपनी बड़ी बहन की साड़ी का पल्लू सही किया, काजोल तो नाराज ही हो गई। भई...एक्सप्रेशन देखकर तो ऐसा ही लग रहा था।

PunjabKesari

ये कोई पहली बार नहीं था इससे पहले भी ये दोनों बहनें मीडिया के सामने कई बार तू-तू मैं-मैं करती दिखी हैं। काजोल को तो अपनी छोटी बहन को Shut Up कह दिया था और इसके बाद तो लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि मां तनूजा को यह बहस बंद करवानी पड़ी थी। 

PunjabKesari

काजोल की एक और वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें वह पति अजय देवगन को चूटी काटती नजर आई थी ताकि वो अच्छे से पोज दे। वहीं, वह मीडिया पर भी चिल्लाती भी नजर आईं क्योंकि कुछ पैपाराजी जूते पहनकर ही दुर्गा पंडाल में शामिल हो गए थे। काजोल के साथ ऊप्स मूमेंट भी जरूर देखने को मिलते हैं। इस बार काजोल सीढ़ियों से गिरते-गिरते बची लेकिन फोन उनके हाथ नीचे गिर गया। 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

यूजर्स को काजोल की ये हरकतें काफी ओवर लगती हैं और बहुत से यूजर्स उन्हें  जया की कॉपी कहते हैं तो कोई बेकार एटीट्यूड। ऐसे बहुत से कमेंट्स यूजर्स के द्वारा किए जा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रानी भी दुर्गा पूजा के हर इवेंट में नजर आई। हालांकि रानी काफी डिसेंट और केयरिंग नेचर की हैं लेकिन इस बार उनका भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मां पर चीखती चिल्लाती नजर आ रही है और उन्हें घर जाने को कहती दिख रही हैं। लोगों को उनका ये व्यवहार समझ नहीं आया लेकिन रानी ऐसा अपनी मां की हैल्थ की चिंता करते हुए ही कह रही थी। 

PunjabKesari

रानी ने अपनी मां की सेहत को देखते हुए ऐसा कहा क्योंकि ढोल-नगाड़ों की आवाज और भीड़ के चलते उन्हें मां की चिंता हो रही थी इसलिए वह मां को वहां से जाने के लिए कह रही थी और शौर इतना था कि उन्होंने जोर-जोर से चिल्ला कर बोलना पड़ रहा था।
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static