खूबसूरती के साथ और भी कई फायदे देता है काजल

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 04:51 PM (IST)

काजल लगाना हर लड़की को अच्छा लगता है। इससे आंखें सुंदर, आकर्षित और बड़ी दिखाई देती है। मगर इसे लगाने से खूबसूरती के साथ सेहत भी बरकरार रहती है। रोजाना काजल का इस्तेमाल करना आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते है काजल लगाने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

बढ़ती है आंखों की रोशनी

रोजाना काजल लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों में पड़ने वाली धूल- मिट्टी से भी बचाव रहता है। 

धूप के असर होता है कम

आंखों पर काजल लगाने से धूप का प्रभाव कम होता है। ज्यादा समय के लिए धूप में रहने से बहुत सी लड़कियों को आंखों से पानी बहने, जलन, खुजली व रेडनेस की शिकायत होती है। ऐसे में काजल लगाने से इन परेशानियों से राहत मिलती है।  Kajal,nari

आंखों की सुंदरता बढ़ाएं

इससे आंखें और भी खूबसूरत, आकर्षित और बड़ी दिखाई देती है। 

पलके दिखती हैं घनी

आंखों पर काजल लगाने से पलकों को सही और सुंदर शेप मिलती है। इससे पलके घनी नजर आती है। ऐसे में आंखों की सुंदरता औप भी निखर कर आती है।

kajal,nari

मोतियाबिंद और रतौंधी में लाभदायक

साइंस ने भी माना है काजल में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो रतौंधी और मोतियाबिंद जैसी आंखों की बीमारियों में फायदेमंद होता है। 

थकान करें दूर

घंटों लैपटॉप या टीवी स्क्रीन के सामने बैठने से आंखों में जलन, दर्द, थकावट आदि होती है। ऐसे में काजल लगाने से आंखों को सुरक्षा मिलती है। साथ ही थकी आंखं से राहत मिलती है। 

kajal

इन बातों का भी रखें ध्यान

. हमेशा अच्छी कंपनी का काजल खरीदें।
. काजल को अच्छे से साफ करके ही सोएं।
. कैमिकलयुक्त काजल का इस्तेमाल न करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static