गेहूं के आटे में सिर्फ 15% मिला दें ये एक चीज, शरीर की हर कमी हो जाएगी पूरी

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 07:51 PM (IST)

नारी डेस्क: अगर आप रोज़ की रोटी को ज़्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो एक छोटा-सा बदलाव बड़ा असर दिखा सकता है। गेहूं के आटे में सिर्फ 15% सोयाबीन आटा  मिलाने से रोटी की ताकत कई गुना बढ़ जाती है वो भी स्वाद से समझौता किए बिना।सोयाबीन को “प्लांट प्रोटीन का पावरहाउस” कहा जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व रोजमर्रा की थकान से लेकर मसल्स और हार्मोनल हेल्थ तक में मदद करते हैं।


सोयाबीन को आटे में मिलाने के फायदे 

सोयाबीन में उच्च प्रोटीन होता है इससे मांसपेशियों की मजबूती, बच्चों की ग्रोथ और महिलाओं की सेहत के लिए बेहतरीन है। फाइबर से भरपूर होने के चलत पाचन सुधारने और कब्ज से राहत मिलती है। यह ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार होता है। आयरन व कैल्शियम सोयाबीन हड्डियों और खून की कमी में सहायक है। हेल्दी फैट्स होने के चलते यह दिल की सेहत के लिए अच्छा है। 


सिर्फ 15% ही क्यों?

ज्यादा सोयाबीन आटा मिलाने से रोटी का स्वाद और टेक्सचर बदल सकता है। 15% अनुपात (यानी 1 किलो गेहूं में 150 ग्राम सोयाबीन आटा) सबसे संतुलित माना जाता है। इससे रोटी नरम रहती है, स्वाद लगभग वही रहता है। इससे पोषण काफी बढ़ जाता है। इससे बच्चे और किशोर को ग्रोथ और एनर्जी मिलती है। यह महिलाओं में आयरन-प्रोटीन की जरूरत को पूरा करते हैं। इसे खाने से पेट देर तक भरा रखता है।  यह प्रोटीन की कमी पूरी करने में मददगार है।


इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

1 किलो गेहूं के आटे में 150 ग्राम सोयाबीन आटा मिलाएं। चाहें तो 1-2 चम्मच घी या थोड़ा दही डालें रोटी और नरम बनेगी।  गुनगुने पानी से आटा गूंथें, 10–15 मिनट ढककर रखें।  सामान्य तरह से रोटियां सेंकें। ध्यान रखें कि अगर आपको  थायरॉइड की समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें। पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं। बाजार से लें तो भुना हुआ सोयाबीन आटा बेहतर रहता है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static