लंबा जीना है तो रोज खाएं ये एक Dry Fruit, शरीर रहेगा चट्टान जैसा मजबूत

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 06:14 PM (IST)

नारी डेस्क: ड्राई फ्रूट्स की बात हो तो अक्सर बादाम, काजू और पिस्ता का नाम पहले आता है। लेकिन सेहत के मामले में अखरोट इन सभी पर भारी पड़ सकता है। दुनिया के जिन इलाकों में लोग सबसे ज्यादा लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीते हैं, जिन्हें “ब्लू जोन” कहा जाता है, वहां के लोग भी अखरोट को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। अखरोट सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि पोषण में भी बेहद ताकतवर है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। यही कारण है कि इसे “ब्रेन फूड” भी कहा जाता है। चलिए जानते हैं इसके और भी फायदे।

PunjabKesari
 याददाश्त और दिमाग के लिए वरदान

अखरोट का आकार ही दिमाग जैसा होता है, और यह सच में दिमाग के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉलीफेनॉल्स दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से अखरोट खाने से याददाश्त बेहतर हो सकती है,  फोकस बढ़ सकता है। बढ़ती उम्र में दिमागी कमजोरी का खतरा कम हो सकता है। तेज दिमाग चाहिए तो रोज 2 अखरोट काफी हैं।”
 

बुढ़ापा रखे दूर

अखरोट में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। यही फ्री रेडिकल्स समय से पहले बुढ़ापा लाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि त्वचा पर झुर्रियां देर से आएं, शरीर में ऊर्जा बनी रहे, उम्र के साथ कमजोरी कम हो तो अखरोट को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

 PunjabKesari
दिल को रखे सुरक्षित

दिल की बीमारियां आजकल तेजी से बढ़ रही हैं। अखरोट में मौजूद हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। ये  खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं, ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक हो सकते हैं, हार्ट अटैक के खतरे को घटा सकते हैं। कई लोग सोचते हैं कि ड्राई फ्रूट्स खाने से वजन बढ़ता है। लेकिन सही मात्रा में अखरोट खाने से उल्टा फायदा हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। इससे ओवरईटिंग कम हो सकती है।


 इम्युनिटी भी करे मजबूत

अखरोट में जिंक, विटामिन E और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। रोजाना 1–2 अखरोट (या 4 आधे टुकड़े) पर्याप्त माने जाते हैं। इन्हें रात में भिगोकर सुबह खाना और भी फायदेमंद हो सकता है।

 सावधानी भी जरूरी

 ज्यादा मात्रा में खाने से कैलोरी बढ़ सकती है, जिन लोगों को नट्स से एलर्जी है, वे डॉक्टर से सलाह लें, डायबिटीज या किसी खास बीमारी में मात्रा नियंत्रित रखें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static