ऐसा था वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकट लेने वाली क्रिकेटर Jhulan Goswami का सफर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 12:46 PM (IST)

क्रिकेट को पुरुषों का खेल समझा जाता क्योंकि इस खेल में शारीरिक क्षमता ज्यादा लगती है। सिर्फ पुरुषों की ही क्रिकेट टीम को सीरियसली लिया जाता है, कई क्रिकेट खिलाड़ियों का नाम हम सब जानते है। वहीं जहां महिला क्रिकेट की बात आती है, किसी खिलाड़ी का नाम तो दुर, कई लोगों को तो ये तक नहीं पता की महिला क्रिकेट की टीम भी है। लेकिन महिलाओं ने अपनी कड़ी मेहनत और काबिलियत के दम पर लोगों की धारणा को काफी हद तक बदल दिया है। इसी कड़ी में भारतीय महिला क्रिकेट के तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का नाम भी गिना जाता है।अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान झूलन गोस्वामी ने कई रिकॉर्ड बनाए और भारतीय महिला क्रिकेट को विशेष पहचान दिलाई। आईए डालते हैं झूलन के सफर पर एक नज़र। 

PunjabKesari

लड़के उड़ाते थे झूलन का मज़ाक

झूलन गोस्वामी का जन्म 25 नवंबर 1982 को पश्चिम बंगाल के नादिया में एक माध्यम वर्ग से ताल्लुक रखने वाले परिवार में हुआ था। झूलन के पिता इंडियन एयरलाइंस में काम करते थे। जबकि उनकी माँ हाउसवाइफ है। झूलन जब छोटी थी, तब उन्हें फुटबॉल खेलना पसंद था। लेकिन 1992 में उन्होंने क्रिकेट विश्व कप का मैच देखा तब वह टेनिस बॉल के साथ क्रिकेट खेलना शुरू कर दी। पहले वह गली में क्रिकेट खेलती थी और आसपास की लड़के उनका मजाक उड़ाते थे कि एक लड़की होकर क्रिकेट खेल रही है। 

क्रिकेट कोचिंग के लिए रोज़ करती थी 80 किमी का सफर

वहीं सुविधाओं की कमी और परिवार के मना करने के बाद भी झूलन ने हार नहीं मानी।उन्होंने संघर्ष किया।उनके ब्लॉक में क्रिकेट कोचिंग देने वाला कोई नहीं था। वे रोजाना सुबह 4.30 बजे उठकर 80 किमी का सफर लोकल ट्रेन से कोलकाता जातीं। वहीं प्रैक्टिस करतीं। कई बार ट्रेन छूट जाती तो अपने गांव के मैदान पर ही अकेले प्रैक्टिस करतीं।

PunjabKesari

 वर्ल्ड कप में रह चुकी हैं महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

19 साल की उम्र में झूलन ने भारतीया टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में वनडे डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट  में भी अपना जलवा दिखाया। आपको बता दें की झूलन दुनिया की सबसे फास्ट महिला गेंदबाज हैं। वो औसतन 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से बॉलिंग करती हैं।झूलन ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 40 विकेट, 182 वनडे मैचों में 225 विकेट और 68 टी-20 मैचों में 56 विकेट लिए हैं। भारत के लिए टेस्ट मैच में झूलन का बेस्ट बॉलिंग फिगर 10/78 रहा है। वो 2009 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी भी कर चुकी हैं। 

पद्मश्री से हो चुकी हैं सम्मानित

2007 में झूलन को आईसीसी क्रिकेटर 'ऑफ द ईयर' चुनी गई थीं। वहीं 2010 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2012 में पद्मश्री से नवाजा गया था।

PunjabKesari

झूलन पहली ऐसी महिला क्रिकेट खिलाड़ी है जिनकी ज़िन्दगी पर आधारित फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static