एक विवाह ऐसा भी... बीमार दुल्हन को गोद में लेकर दूल्हे ने लिए सात फेरे, अस्पताल में ही बना डाला मंडप

punjabkesari.in Monday, May 05, 2025 - 04:23 PM (IST)

नारी डेस्क: एक असली जीवनसाथी वह होता है जो आपके साथ सुख-दुख में साथ रहता है। आज कल जहां पति- पत्नी एक दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं, वहीं आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी कहेंगे- ऐसा पति भगवान हर लड़की को दे। यहां एक लड़के ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए जो किया ऐसा हर कोई नहीं कर सकता, इस लड़के ने समाज को बेहद ही प्यारा संदेश दे दिया है।  


मध्य प्रदेश का राजगढ़ जिला कुछ दिन पहले एक अनोखी शादी का गवाह बना। दरअसल आदित्य सिंह और नंदिनी सोलंकी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विवाह करने की योजना बनाई थी, विवाह से लगभग एक सप्ताह पहले नंदिनी बीमार पड़ गई। पहले उसका गांव में ही इलाज चलता रहा, ठीक ना होने पर उसे  50 किलोमीटर दूर अस्पताल में ले जाया गया। एक तरफ लड़की का इलाज चल रहा था दूसरी तरफ शादी का मुहूर्त निकल रहा था। ऐसे में दोनों परिवार ने अस्पताल के अंदर ही विवाह करने की यरजना बनाई


अस्पताल के अधिकारियों ने इस निर्णय का समर्थन किया और ओपीडी क्षेत्र को सजाया गया। आदित्य अपनी बारात के साथ पहुंचे, लेकिन अन्य रोगियों के सम्मान में हमेशा की तरह ‘बैंड-बाजा’ नहीं बजाया गया। रात 1 बजे डॉक्टरों और नर्सों की निगरानी में शादी की रस्में शुरू हुईं। एक मार्मिक पल में, जब पवित्र सात फेरे का समय आया, आदित्य ने नंदिनी को अपनी बाहों में लेकर अग्नि के चारों ओर घुमाया, जबकि रिश्तेदारों ने फूल बरसाए। 
 

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हा रहा है, जिसे देख लोग भावुक हो गए हैं।  डॉक्टरों ने पुष्टि की कि नंदिनी को सात दिन पहले गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वह ठीक हो रही है। प्यार और लचीलेपन से भरे इस अनोखे समारोह ने वहां मौजूद कई लोगों को बहुत प्रभावित किया। लोगों का कहना है कि अगर ऐसा जीवनसाथी हो तो मुश्किल से मुष्किल राह भी आसानी से पार की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static