कुलदीप की हल्दी में युजवेंद्र चहल की मस्ती, पिंक साड़ी में दुल्हन संग दूल्हे ने शेरवानी में की ट्विनिंग
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 10:13 AM (IST)
नारी डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर कुलदीप अपनी होने वाली पत्नी वंशिका के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आए। दोनों ने पिंक रंग के आउटफिट पहनकर ट्विनिंग की, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। वहीं भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal भी अपनी मस्ती भरे अंदाज से समारोह की जान बन गए।
कुलदीप और वंशिका की हल्दी की रस्म
कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी करने वाले हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और हल्दी समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं। यह डेस्टिनेशन वेडिंग Mussoorie में हो रही है। शादी के बाद 17 मार्च को Lucknow में उनका ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। हल्दी समारोह में जब कुलदीप और वंशिका ने हाथों में हाथ डालकर एंट्री ली, तो सभी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं। दोनों पिंक रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
पिंक आउटफिट में शानदार लगे दूल्हा-दुल्हन
मेहंदी फंक्शन में दोनों ने कलर कोऑर्डिनेटेड कपड़े पहने थे, जबकि हल्दी के लिए उन्होंने सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चुना। वंशिका ने ब्राइट पिंक रंग की साड़ी पहनी। कुलदीप ने पेस्टल पिंक शेरवानी पहनी। लाइट और डार्क पिंक शेड का यह कॉम्बिनेशन दोनों पर बहुत अच्छा लग रहा था।
वंशिका की साड़ी का खास डिजाइन
वंशिका की साड़ी सिंपल होने के बावजूद बहुत क्लासी लग रही थी। साड़ी के बॉर्डर पर फ्लोरल डिजाइन की भारी एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन वर्क किया गया था। इस फ्लोरल पैटर्न ने साड़ी को खास लुक दिया। उन्होंने इस साड़ी को पेस्टल पिंक रंग के हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ पहना, जो कुलदीप की शेरवानी से मैच कर रहा था।

ये भी पढ़ें: 27 साल की कम उम्र में Famous एक्टर का निधन, बचपन में ही जीत लिया था दर्शकों का दिल
ब्लाउज ने दिया मॉडर्न टच
वंशिका के ब्लाउज में ब्रॉड स्क्वायर नेकलाइन थी और यह स्लीवलेस डिजाइन में था। इस पर बेल-बूटों की एम्ब्रॉयडरी और सफेद सेक्विन की डिटेलिंग की गई थी, जिससे ब्लाउज का लुक और भी रिच हो गया।
मिनिमल जूलरी में दिखीं खूबसूरत
वंशिका ने ज्यादा भारी जूलरी नहीं पहनी। उन्होंने गोल्डन झुमके पहने जिनमें नीचे मोती की हल्की डिटेल थी। हाथों में पिंक, ग्रीन और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन था। हाथों में फ्लोरल कलीरे भी लगाए थे। उन्होंने अपने बालों को हाफ पिनअप स्टाइल में रखा और हल्के मेकअप के साथ लुक पूरा किया।
कुलदीप का शाही अंदाज
कुलदीप यादव ने पेस्टल पिंक शेरवानी पहनी थी, जिस पर सफेद धागों से ऑलओवर एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस एम्ब्रॉयडरी का पैटर्न वंशिका की साड़ी के फ्लोरल डिजाइन से मैच कर रहा था। उन्होंने शेरवानी के साथ आइवरी रंग का पजामा और पिंक स्टोल पहना, जिस पर छोटे-छोटे बूटे बने थे।

चहल ने लूटी महफिल
हल्दी समारोह में Yuzvendra Chahal का मस्तीभरा अंदाज भी खूब चर्चा में रहा। उन्होंने पहले कुलदीप को हल्दी लगाई और मजाक-मस्ती में उनके पैर भी छुए। इसके बाद उन्होंने वंशिका को भी हल्दी लगाई। चहल रेड रंग का चमचमाता कुर्ता पहनकर आए थे, जिसे उन्होंने सफेद पजामे के साथ पहना। उनका यह देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। कुल मिलाकर कुलदीप और वंशिका की हल्दी सेरेमनी बेहद खूबसूरत और खुशियों से भरी रही, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

