Janmashtmi Special: इस जन्माष्मी कान्हा जी को लगाएं मथुरा के पेड़े का भोग

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 11:23 AM (IST)

भारत को त्योहारों का देश माना जाता हैं। वहीं जन्माष्टमी  का पर्व नजदीक आ रहा है। ऐसे में लोग कान्हा जी को अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मथुरा स्पेशल पेड़े की रेसिपी लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्रीः

खोया- 200 ग्राम
पीसी चीनी- 125 ग्राम
घी- 1 बड़ा चम्मच
दूध- ¼ कप
दूध पाउडर- 2 कप

PunjabKesari


विधिः

. कढ़ाई में घी गर्म करके धीमी आंच पर खोया भूनें।
. खोया भूरा होने पर इसमें 2 बड़े चम्मच दूध मिलाएं।
. इसे तब तक मिलाते रहें जब तक दूध मिश्रण में सूख न जाएं।
. मिश्रण को ठंडा होने के लिए बाउल में डाल दें।
. इसमें एक बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं।
. मिश्रण अगर सूखा लगे तो थोड़ा सा दूध मिलाकर मनपसंद आकार के पेड़े बनाएं।
. पीसी चीनी से पेड़े को रोल करें।
. आपके मथुरा पेड़े बनकर तैयार हैं।
. इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर कान्हा जी को भोग लगाएं। फिर प्रसाद स्वरूप सबको बांटे और खुद भी खाएं।

 

Pallvi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static