हाथ में मां की तस्वीर...चेहरे पर उदासी, इस दुल्हन का वीडियो देख आंसू रोकना हो जाएगा मुश्किल

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 03:45 PM (IST)

मां का रुतबा भगवान से भी  ऊपर माना जाता है। मां को खोने का दर्द भी वही समझ सकता है, जिसकी मां नहीं है। कुछ ऐसा ही दर्द दिखा एक दुल्हन के चेहरे पर, शादी के खास मौके पर उसकी आंखों से निकल रहे आंसू बता रहे हैं वह अपनी मां को कितना याद कर रही है जो आज उसके साथ नहीं है। पाकिस्तानी दुल्हन के इस वीडियो को जिसने देखा वह अपने आंसू नहीं रोक पाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maha Wajahat Khan (@mahasphotographyofficial)


इस वीडियो ने बता दिया है कि भारत हाे या पाकिस्तान हर दुल्हन का दर्द एक जैसा ही हाेता है। तभी तो पाकिस्तान की इस लड़की के दुख को देख भारत की हर लड़की की आंखें भर आई। सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग जगह बनाने वाली इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक  दुल्हन आंखों में आंसू, हाथ में एक तस्वीर लिए स्टेज की तरफ बढ़ रही है। 


उसकी मां इस दुनिया में नहीं है ऐसे में वह शादी के दिन उनकी तस्वीर लेकर पहुंची। वहीं दूसरी तरफ उसने अपने पिता का हाथ पकड़ा हुआ है। उस बुजुर्ग बाप की आंखों में अपनी बेटी की विदाई का गम साफ नजर आ रहा है। इस बाप- बेटी को वीडियो लोगों को दिल को छू गई, इसे जिसने भी देखा वह भावुक हो गया। 
 

वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन चुपचाप आंखों में आंसू लिए स्टेज की तरफ बढ़ रही है। उसे देख वहां मौजद लोग भी रो उठते हैं। अंत में उसकी विदाई भी दिखाई गई है, जिसमें लड़की के पिता चुपचाप खड़े उसे देख रहे हैं। लोग इस पर कमेंट कर कह रहे हैं- दिल को पिघलाने वाला है ये वीडियो।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static