पाकिस्तान की टीम को हराने वाले ईशान किशन का घर पटना में आलीशान घर, देखें तस्वीरें
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 05:35 PM (IST)
नारी डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ महज 40 गेंदों में 77 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले स्टार क्रिकेटर ईशान किशन इन दिनों चर्चा में हैं। जितनी शानदार उनकी बल्लेबाजी रही, उतना ही आकर्षक उनका पटना स्थित घर भी है। ईशान किशन का घर पटना के बेली रोड के आशियाना इलाके में स्थित है। घर का इंटीरियर और डिजाइन देखने के बाद आपको भी होम डेकोर के कई आइडियाज मिल सकते हैं। घर में हर कोने में हरे-भरे पौधे, मॉर्डन सजावट और शानदार फिनिश दीवारें उनके लक्जरी और स्टाइलिश लाइफस्टाइल को बखूबी बयां करती हैं।
लिविंग एरिया का डिजाइन
ईशान के घर का लिविंग एरिया मॉर्डन और आलीशान है। फॉल्स सीलिंग में लगी वॉर्म लाइट और ग्रे पत्थर जैसी फिनिश वाली दीवारें कमरे को प्रीमियम लुक देती हैं। गहरे रंग के आरामदायक सोफे न्यूट्रल रंगों के साथ खूबसूरती से जंचते हैं। कमरे के एक कोने में बड़ा डार्क फ्रेम वाला वॉल आर्ट डेकोरेशन को पूरा करता है और घर की खूबसूरती बढ़ाता है।

बोल्ड और ट्रेंडी लुक
गलियारों और कमरों में भूरे रंग के लकड़ी के दरवाजे सफेद दीवारों के साथ शानदार कंट्रास्ट बनाते हैं। दीवारों पर ग्रे टेक्सचर वॉलपेपर और छत पर बने ज्यामितीय कट्स घर को बोल्ड और मॉर्डन लुक देते हैं। यह इंटीरियर स्टाइल शहरी घरों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
पैनल वाली अलमारी
ईशान के घर में पैनल वाली अलमारी सादगी और मॉर्डन डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण है। क्रीम और ऑफ-व्हाइट रंग कमरे को बड़ा और हवादार दिखाते हैं। लकड़ी के पैनल पर बने घुमावदार डिज़ाइन कमरे को क्लासिक और प्रीमियम लुक देते हैं। यह न केवल स्टोरेज के लिए अच्छा है, बल्कि घर की सुंदरता को भी बढ़ाता है।

मॉड्यूलर किचन सेटअप
ईशान के घर में मॉड्यूलर किचन सेटअप है, जिसमें काले रंग का ग्रेनाइट काउंटरटॉप और चिमनी है। यह खाना पकाने के अनुभव को आसान और सुविधाजनक बनाता है। घर के अन्य हिस्सों में सफेद दीवारें और क्रीम रंग का संगमरमर का फर्श है, जो पूरे एरिया को हवादार और बड़ा दिखाता है। सिटिंग एरिया में नीले वेलवेट सोफे और हरे पौधे घर में ताजगी और रॉयल टच जोड़ते हैं।
बगीचा और पार्किंग एरिया
बाहरी हिस्से में बगीचे में घने पेड़-पौधे और छोटी झाड़ियां लगी हैं, जो वातावरण को शुद्ध और ताजा बनाए रखती हैं। बगीचे में बैठने और टहलने के लिए खुला स्पेस है। इसके बगल में बड़ा पार्किंग एरिया है, जो टीन की छत से ढका हुआ है। ईशान किशन का घर न केवल उनके स्टाइलिश व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि होम डेकोर के लिए भी इंस्पिरेशन देता है।
(डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट और यूट्यूब वीडियो पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। इसकी सटीकता और सत्यता की जिम्मेदारी लेखक या प्रकाशक नहीं लेते।)

